LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: महुआ में तेजस्वी ने किया भाई के खिलाफ प्रचार को भड़के तेज प्रताप, छोटे भाई को दे दी बड़ी सलाह, जानिए क्या कहा?

Bihar Election 2025: महुआ में तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने खिलाफ चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी से बढ़कर कोई नहीं है...वहीं अब तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है...

तेजस्वी तेज प्रताप
तेजप्रताप का बड़ा पलटवार - फोटो : social media

Bihar Election 2025: आपने तो सुना ही होगा कि राजनीति में कोई दोस्त या दुश्मन नहीं होता है लेकिन यह बात भी सच है कि राजनीति में परिवार भी परिवार नहीं रहता। अपने निजी लाभ के लिए नेता अपने परिजनों तक का इस्तेमाल कर सकते हैं। कहीं अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए भी राजनेता कुछ भी कर गुजरते हैं। राजनीति में कुछ भी संभव है। देशभर की राजनीति में आपको इसका स्पष्ट उदाहरण देखने को मिल सकता है और बिहार की राजनीति में तो इसके कई उदाहरण हैं। जिसमें सबसे पहला नाम लालू परिवार का आता है। राजद सुप्रीमो लालू यादव का पारिवारिक विवाद अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहता है। एक बार फिर लालू परिवार में टकराव देखने को मिला है। श्रीकृष्ण और अर्जुन कहे जाने वाले तेज प्रताप और तेजस्वी आमने सामने हैं। तेजस्वी अपने भाई के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे हैं और जनता से मांग कर रहे हैं कि उनके प्रत्याशी को जिताया जाए। 

भाई बनाम भाई 

दरअसल, जैसे-जैसे पहले चरण का मतदान नजदीक आ रहा है सियासी पारा तेजी से चढ़ता जा रहा है। प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है और अब राजनीति में परिवार के भीतर भी खींचतान खुलकर सामने आने लगी है। राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को वैशाली जिले की हॉट सीट महुआ में अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव के खिलाफ प्रचार किया। तेजस्वी ने जनसभा में कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता। लालू जी ने जिसे टिकट दिया है, वही पार्टी का उम्मीदवार है, इसलिए किसी को भ्रम में नहीं रहना चाहिए।

हमारे छोटे और नादान भाई...

वहीं, तेज प्रताप यादव ने भी अपने छोटे भाई के इस बयान पर सधे लहजे में पलटवार किया। उन्होंने कहा, “हमारे छोटे और नादान भाई तेजस्वी ने महुआ में कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता, लेकिन हम अपने छोटे भाई को यह बताना चाहते हैं कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी जनता होती है, न कि कोई पार्टी या परिवार। महुआ हमारी कर्मभूमि है, जो हमारे लिए पार्टी और परिवार से भी बढ़कर है। पार्टी केवल एक व्यवस्था है, लेकिन जनता हमारी मालिक है।”

NSIT
Nsmch

तेज प्रताप का पलटवार 

तेज प्रताप ने महुआ की जनता से अपील करते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि लोग भारी मतों से उन्हें विजयी बनाएंगे और महुआ को विकास की राह पर आगे बढ़ाएंगे। बता दें कि, महुआ सीट से इस बार तेज प्रताप यादव अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) से मैदान में हैं। जबकि राजद ने यहां से मुकेश रौशन को उम्मीदवार बनाया है। तेजस्वी के प्रचार में आने को लेकर पहले यह अटकलें थीं कि वह अपने भाई के खिलाफ प्रचार से बचेंगे, लेकिन महुआ की सभा में उन्होंने साफ संदेश दिया कि पार्टी ही सबसे ऊपर है। 

कौन मारेगा बाजी 

तेजस्वी ने लोगों से अपील की कि लालटेन जलाकर महुआ से राजद को जिताएं और पार्टी को मजबूत करें। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि तेज प्रताप अपने छोटे भाई के गढ़ राघोपुर में कैसे जवाबी रणनीति अपनाते हैं। बिहार की इस भाई बनाम भाई की लड़ाई ने चुनावी मैदान को और दिलचस्प बना दिया है।