LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: दूसरे चरण के मतदान से पहले हो गया बड़का खेला, तेजप्रताप ने अपने उम्मीदवार को किया निष्कासित, रद्द होगा नामांकन !

Bihar Election 2025: तेज प्रताप यादव ने दूसरे चरण के मतदान से पहले बड़ी कार्रवाई की है। तेज प्रताप ने अपने ही प्रत्याशी को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया है। उन्होंने चुनाव आयोग का पत्र लिखकर उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है।

तेज प्रताप यादव
अपने ही प्रत्याशी को दिया निष्कासित - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव अब अपने दूसरे और अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। आज शाम से दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थम जाएगा। 11 नवंबर को 20 जिलों के 122 सीटों पर मतदान होना है। वहीं मतदान से पहले जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने बड़ी कार्रवाई की है। तेज प्रताप ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार को निष्कासित कर दिया है। यही नहीं तेज प्रताप यादव ने चुनाव आयोग को आवेदन देकर जेजेडी उम्मीदवार की उम्मीदवारों रद्द करने की मांग की है। 

पार्टी की जिम्मेदारी और प्रत्याशी पद से हटाया

तेज प्रताप के इस कार्रवाई से सियासी भूचाल आ गया है। दरअसल, मामला सुगौली विधानसभा सीट का है। जहां से जेजेडी प्रत्याशी श्याम किशोर चौधरी मैदान में हैं। तेज प्रताप यादव ने इन्हीं पर कार्रवाई की है। श्याम किशोर चौधरी को तेज प्रताप ने तत्काल प्रभाव से पार्टी की सभी जिम्मेदारियों और प्रत्याशी पद से हटा दिया है। इसकी जानकारी खुद तेज प्रताप यादव ने दी है। तेज प्रताप का कहना है कि श्माम किशोर चौधरी ने पार्टी के अनुमति के बिना ही महागठबंधन का समर्थन लिया और उनके साथ चुनावी कार्यक्रम किया जो पार्टी के विचारधारा और नियमों के खिलाफ है।  

जेजेडी प्रत्याशी को पार्टी से किया निष्कासित

तेज प्रताप यादव ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि, बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में जनशक्ति जनता दल से श्याम किशोर चौधरी सुगौली(विधानसभा क्षेत्र संख्या-11) के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। विगत कुछ दिनों पूर्व श्याम किशोर चौधरी द्वारा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और केंद्रीय समिति द्वारा बिना किसी सूचना के इन्होंने पार्टी विचारों और नियमों के खिलाफ जाते हुए महागठबंधन का समर्थन प्राप्त कर चुनावी कार्यक्रम किया गया। उन्होंने कहा कि, यह किसी भी परिस्थिति में सही निर्णय नहीं था। जनशक्ति जनता दल का अपना संविधान और नियम है। श्याम किशोर चौधरी ने पार्टी के नियमों और विचारधारा के विपरीत जाकर उनके  द्वारा यह कदम उठाना पार्टी के केंद्रीय समिति द्वारा जांच के उपरांत उचित नहीं लगा।

निर्वाचन पदाधिकारी को दिया आवेदन 

तेज प्रताप ने कहा कि, इसलिए हमने पत्र के माध्यम से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, पटना(बिहार) को पार्टी विरोधी इस घटना की जानकारी देते हुए तत्काल प्रभाव से नामांकन रद्द करने हेतु अपील किया है। हम तत्काल प्रभाव से श्याम किशोर चौधरी को पार्टी के प्रत्याशी सहित सभी पदों से विमुक्त करते हैं। तेज प्रताप यादव ने चुनाव आयोग के दिए गए पत्र में जेजेडी प्रत्याशी पर बैगर उन्हें या पार्टी को जानकारी दिए पोस्टर बैनर में महागठबंधन के नेताओं की तस्वीर लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि, ये पार्टी के साथ अनुशासनहीनता, धोखाधड़ी और आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन है पार्टी के मर्यादा के विपरीत है साथ ही राजनीतिक उम्मीदवार की घोर अनुशासनहीनता प्रदर्शित करता है। 

NSIT
Nsmch

तेज प्रताप ने की अपने ही उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग 

तेज प्रताप ने चुनाव आयोग से श्याम सुंदर चौधरी की उम्मीदवारी रद्द करने की सिफारिश की है। वही इस कार्रवाई के बाद जेजेडी उम्मीदवार श्माय किशोर चौधरी ने भी ट्विट कर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी उम्मीदवारी रद्द नहीं हुई है और वो जेजेडी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे हैरानी की बात है कि जारी वीडियो में जेजेडी उम्मीदवार ने तेजप्रताप के साथ साथ मुकेश सहनी की पार्टी का भी पता अपने गले में डाल रखा है। 

 श्याम सुंदर का बयान 

श्माय सुंदर चौधरी ने कहा कि, सुगौली बोले-सच्चाई के साथ! कुछ लोग डरकर झूठ फैला रहे हैं कि श्याम किशोर चौधरी जी की उम्मीदवारी रद्द हो गई है! यह पूरी तरह झूठ और साजिश है। हम महागठबंधन समर्थित जनशक्ति जनता दल (JJD) के अधिकृत उम्मीदवार हैं — सुगौली विधानसभा क्षेत्र संख्या 11 से 11 नवम्बर को क्रम संख्या 5 पर "ब्लैक बोर्ड" छाप पर बटन दबाएं और सच्चाई के साथ दीजिए, विकास और सुगौली की नई दिशा को अपना समर्थन। यह लड़ाई सच्चाई की है, और जीत सुगौली की होगी।

कैसे शुरु हुआ विवाद 

दरअसल यह विवाद तब शुरु हुआ जब सुगौली से मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया। नामांकन रद्द होने के बाद मुकेश सहनी ने सुगौली में प्रेस कॉफ्रेंस किया और तेज प्रताप यादव की नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार श्याम किशोर चौधरी को समर्थन देना का ऐलान कर दिया। उन्होंने तेज प्रताप यादव को अपना कहते हुए जेजेडी को समर्थन दिया और कहा कि केवल वीआईपी नहीं बल्कि पूरे महागठबंध का फैसला है। जिसके बाद सहनी ने चौधरी के लिए वोट मांगा। एक बड़ी चुनावी सभा भी आयोजित हुई जिसमें सहनी ने तेजप्रताप के उम्मीदवार के लिए वोट मांगा।