LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: तेज प्रताप का सीएम कार्ड, वोट डालते ही किया बड़ा खुलासा, साफ किया किसके साथ रहेंगे खड़े

Bihar Election 2025: तेज प्रताप यादव ने वोट डालकर बड़ा खुलासा किया है। पटना के वेटनरी कॉलेज में तेज प्रताप यादव ने मतदान किया। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि सभी अपने अपने मतों का प्रयोग करें...

Tej Pratap
तेज प्रताप ने डाला वोट - फोटो : News4nation

Bihar Election 2025: बिहार में लोकतंत्र के महापर्व का आगाज़ आज गुरुवार को पूरे जोशो-खरोश के साथ हो गया है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बिहार में  13.13  फीसदी से अधिक मतदान दर्ज हो चुका है। पटना के वेटनरी कॉलेज बूथ पर लालू परिवार ने वोट डाला। लालू परिवार एक साथ  वोट देने पहुंचे थे। राजद सुप्रीमो लालू यादव,पूर्व सीएम राबड़ी देवी, महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव, उनकी पत्नी राजश्री, राजद सांसद मीसा भारती और रोहिणी आचार्य ने भी मतदान किया। वहीं लालू परिवार के बाद परिवार और पार्टी से निकाले गए तेज प्रताप यादव भी वेटनरी कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान भी दिया। 

तेज प्रताप यादव ने डाला वोट

दरअसल, महुआ विधानसभा सीट से जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को अपना वोट जरूर डालना चाहिए, क्योंकि हर एक वोट महत्वपूर्ण होता है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद खास होता है, लेकिन जनता का आशीर्वाद अपनी अलग ही अहमियत रखता है।

तेज प्रताप किसका देंगे साथ

इस दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा कि किसी की भी सरकार रहे, जो आम आदमी को रोजगार देगी, पलायन रोकेगी, बिहार में बदलाव लाएगी, हम उसके साथ रहेंगे। जनता मालिक है, जनता ही चीजें बनाती और बिगाड़ती है। विरासत लोहिया जी और कर्पूरी ठाकुर की है। विचारधारा सामाजिक न्याय, संपूर्ण परिवर्तन, संपूर्ण क्रांति की है।

सीएम बनने का मौका मिला तो...

वहीं सीएम पद को लेकर बड़ा बयान देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि, जैसे हमारे पिताजी कहते थे कि अगर हमें प्रधानमंत्री बनने का मौका मिले तो हम क्यों छोड़ेंगे, वैसे ही अगर हमें मुख्यमंत्री बनने का मौका मिले तो हम क्यों छोड़ेंगे... बनेंगे या नहीं बनेंगे, यह 14 तारीख को तय होगा, लेकिन हम इतने लोभी नहीं हैं कि हमें कुर्सी पर बैठना है।" बता दें कि पहले चरण का मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक पूरे बिहार में 27.65 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

NSIT
Nsmch