LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar Election Counting: 'हमरे बिहार का एके स्टार, हर बार नीतीशे कुमार', जदयू ऑफिस में पहले रुझान आते ही बंटने लगी मिठाईयां, पटना की सड़कों पर पटे पोस्टर

Bihar Election Counting: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। शुरुआती रुझान में एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है...

सीएम नीतीश
पटना में लगे पोस्टर - फोटो : News4nation

Bihar Election Counting:  बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर लगभग साफ कर दी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए की बहुमत की सरकार बनती नजर आ रही है। बीजेपी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है। बीजेपी शुरुआती रुझान में 84 सीटों पर आगे चल रही है...जदयू  76 सीट पर आगे चल रही है....लोजपा(रा) 21 सीटों पर आगे चल रही है वहीं हम 5 सीटों पर आगे चल रही है। महागठबंधन की बात करें तो राजद 34 सीटों पर, कांग्रेस 7 सीटों पर तो लेफ्ट 6 सीटों पर आगे है।  

जदयू ऑफिस में बंटने लगी मिठाईयां 

वहीं रुझान सामने आते ही जदयू ऑफिस में मिठाईयां बंटने लगी है। वहीं राजधानी पटना की सड़कों पर ‘बिहार का मतलब नीतीश कुमार’ और हमरे बिहार का एके स्टार, हर बार नीतीशे कुमार' जैसे पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं। यह संकेत है कि जेडीयू को इस चुनाव में बड़ा फायदा मिलता दिख रहा है। बता दें कि, दोनों दलों ने इस बार बराबर 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। दोपहर 12.08 बजे तक बीजेपी 87, जदयू-76,लोजपा(रा)-19, हम-4 अधिक सीटों पर आगे चल रही थी, जबकि एनडीए 186 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना चुकी थी। चुनाव आयोग के रुझानों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है।

NSIT
Nsmch