LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Nitish Kumar CM Candidate: सीएम फेस पर सियासी सस्पेंस खत्म, राजनाथ सिंह बोले-चुनाव बाद भी बिहार के कमानदार नीतीश ही होंगे, एनडीए को दो-तिहाई बहुमत का किया दावा

Nitish Kumar CM Candidate:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सबसे बड़ा सवाल एनडीए का मुख्यमंत्री चेहरा कौन? इस बहस पर रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने पूरी तरह से पर्दा उठा दिया। ...

Nitish Kumar CM Candidate
सीएम फेस पर सियासी सस्पेंस खत्म- फोटो : social Media

Nitish Kumar CM Candidate:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सबसे बड़ा सवाल एनडीए का मुख्यमंत्री चेहरा कौन? इस बहस पर रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने पूरी तरह से पर्दा उठा दिया। राजनाथ ने साफ़ कहा कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है और विजय के बाद वही मुख्यमंत्री बनेंगे।

राजनाथ सिंह ने दावा किया कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 160 से ज़्यादा सीटों पर एनडीए की जीत तय है। उन्होंने कहा कि एनडीए की रैलियों में उमड़ा जनसैलाब बताता है कि जनता बदलाव नहीं, स्थिरता और सुशासन पर भरोसा कर रही है।

महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को अपना सीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया है, जिसके बाद विपक्ष लगातार दबाव बना रहा था कि एनडीए अपना चेहरा स्पष्ट करे। राजनाथ ने इस सस्पेंस को ख़त्म करते हुए कहा कि जब नेतृत्व नीतीश कुमार के हाथ में है, तो स्वाभाविक है कि वो ही मुख्यमंत्री होंगे। राजनाथ ने दावा किया कि जन सुराज पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के बाद घोषणा संभव है।

राजनाथ ने स्पष्ट किया कि आरएसएस वैचारिक मार्गदर्शक है, लेकिन पार्टी के राजनीतिक फैसलों में हस्तक्षेप नहीं करता। महिलाओं के वोट बैंक पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश के शासन में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है, जबकि राजद के पिछले शासन की छवि इसके उलट रही। उपमुख्यमंत्री पदों पर चल रही चर्चाओं को लेकर राजनाथ ने सीधी पंक्ति कहा कि भविष्य में जो भी होगा, वह सर्वसम्मति से तय होगा।कुल मिलाकर, राजनाथ सिंह का बयान एनडीए की चुनावी रणनीति और नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवालों का सीधा राजनीतिक जवाब माना जा रहा है और यह कि 2025 की लड़ाई में नीतीश ही कमांडर हैं।

NSIT
Nsmch