LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: भागलपुर में सियासी संग्राम का सुपर-शो, निरहुआ, मनोज तिवारी, नेहा शर्मा, खेसारी लाल, स्टारों की एंट्री से दहक उठी चुनावी रणभूमि

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: भागलपुर आज सिर्फ़ राजनीति नहीं ग्लैमर भी दिखेगा।फ़िल्म अभिनेत्री नेहा शर्मा अपने पिता और कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के लिए रोड शो करेंगी।

Nirahua Manoj Neha Khesari
चुनाव में राजनीति नहीं ग्लैमर भी दिखेगा- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज आख़िरी दिन है और भागलपुर ज़िले में सियासी धमाकों का पूरा पैकेज दिखाई दे रहा है रोड शो, बॉलीवुड ग्लैमर, भोजपुरी स्टार पॉवर और नेताओं की ताबड़तोड़ सभाएँ। वोटरों को साधने के लिए हर पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

भाजपा सांसद और भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भागलपुर में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो निकालेंगे। ढोल-ताशे, फूल-मालाएँ, और समर्थकों की भीड़… पूरा इलाका चुनावी जश्न में बदल जाएगा।कहलगांव में निरहुआ के साथ सांसद निशिकांत दुबे भी उतरेंगे। 

नाथनगर विधानसभा में भोजपुरी स्टार और भाजपा नेता मनोज तिवारी और LJP(R) प्रमुख चिराग पासवान की संयुक्त रैली ने माहौल गरमाएगी। दोनों ने महागठबंधन पर जोरदार हमले होंगे और एनडीए की जीत दावा किया जाएगा।कहलगांव में आज भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव RJD प्रत्याशी के समर्थन में रैली करेंगे। खेसारी की एंट्री के साथ महागठबंधन ने भी स्टार पावर का कार्ड खेल दिया है।

भागलपुर में बॉलीवुड की एंट्री भी होगी। अभिनेत्री  नेहा शर्मा का रोड शो होगा। भागलपुर आज सिर्फ़ राजनीति नहीं ग्लैमर भी दिखेगा।फ़िल्म अभिनेत्री नेहा शर्मा अपने पिता और कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के लिए रोड शो करेंगी।2 बजे बूढ़ानाथ से शुरुआत होगी और पूरे शहर में भ्रमण और लोगों का अभिवादन करेंगी नेहा शर्मा। बता दें नेहा हर चुनाव में पिता और कांग्रेस उम्मीदवार अजित शर्मा  के लिए प्रचार करती हैं, गाड़ियों का काफिला, सेल्फी की भीड़ और युवाओं की फौज जुटने की उम्मीद की जा रही है।

NSIT
Nsmch

अजीत शर्मा तीन बार के विधायक हैं  लेकिन इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।एनडीए की तरफ़ से रोहित पांडे, और कांग्रेस की तरफ़ अजीत शर्मा हैं। यहां कांटे का मुकाबला तय माना जा रहा है।

भागलपुर और आसपास के इलाकों में आज दिन भर चुनावी रैलियों, रोड शो और स्टारों की मौजूदगी से माहौल गर्म रहेगा। आख़िरी दिन की भीड़ तय करेगी कि वोट किस ओर झुकेगा?

रिपोर्ट- अंजनी कुमार कश्यप