LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: राजद का नया सूरज, नवनीत झा ने दाखिल किया नामांकन, दादाजी की विरासत और पिता का अनुभव बना राजनीति की ताकत

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: नवनीत झा अपने दादा रघुनाथ झा और पिता के सपनों को साकार करने का दावा कर रहे हैं। राजद ने उन्हें शिवहर से उम्मीदवार बनाया

Shivhar New RJD Star Navneet Jha
दादा की तैयार राजनीति पिच पर पौत्र धुआधार बेटिंग के लिए तैयार- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार की राजनीति में ऐसे नाम कम ही हैं, जिन्होंने केवल चुनाव जीतने तक सीमित न रहकर जनता के दिलों-दिमाग में स्थायी छाप छोड़ी हो। शिवहर की राजनीति की बात करें तो सबसे पहला नाम आता है पंडित स्वर्गीय रघुनाथ झा का। उन्हें शिवहर का निर्माता कहा जाता है क्योंकि उन्होंने न सिर्फ क्षेत्र की राजनीति को आकार दिया बल्कि 1994 में शिवहर को जिला भी बनवाया।

अब झा परिवार की तीसरी पीढ़ी नवनीत झा राजनीतिक अखाड़े में कदम रख चुकी है। नवनीत झा अपने दादा और पिता के सपनों को साकार करने का दावा कर रहे हैं। राजद ने उन्हें शिवहर से उम्मीदवार बनाया, और उन्होंने कल अपना नामांकन दाखिल कर सियासी मंच पर जोरदार प्रवेश किया। नामांकन के दौरान नवनीत झा की भीड़ में जबरदस्त उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि शिवहर की जनता उनके समर्थन में खड़ी है।

नवनीत के पिता अजीत कुमार झा शिवहर से दो बार विधायक रह चुके हैं। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अजीत कुमार झा अब चुनावी दौड़ से दूर हैं। इसके बाद नवनीत झा ने राजनीतिक कमान संभाली और पिछले लोकसभा चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने लगातार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के करीब रहते हुए अपनी सियासी पकड़ मजबूत की, और इसी का नतीजा उन्हें राजद की उम्मीदवार के रूप में मिला।

नवनीत झा का नामांकन न सिर्फ परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का प्रतीक है, बल्कि यह शिवहर में युवा और नयी सोच को भी दर्शाता है। दादाजी द्वारा तैयार की गई राजनीतिक पिच और पिता के अनुभव ने नवनीत को एक सशक्त उम्मीदवार बना दिया है।

NSIT
Nsmch

हालांकि, यह देखना अब दिलचस्प होगा कि नवनीत झा अपने दादाजी की विरासत पर कितने सफल होते हैं और शिवहर की जनता उन्हें किस हद तक स्वीकार करती है। आगामी चुनावी मुकाबला न सिर्फ राजनीतिक क्षमताओं, बल्कि लोकप्रियता और जनता से जुड़ाव की परीक्षा भी साबित होगा।

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट