LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

शिवानी शुक्ला को गोली मारने की धमकी में बड़ा खुलासा, लालगंज से राजद उम्मीदवार हैं मुन्ना शुक्ला की बेटी, दो भाइयों की हो चुकी है हत्या

शिवानी के पिता मुन्ना शुक्ला पहले भी कई बार राजनीतिक और आपराधिक मामलों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। उनके दो भाई की हत्या भी हो चुकी है.

Shivani Shukla
Shivani Shukla - फोटो : news4nation

Bihar Election : वैशाली जिले की लालगंज विधानसभा सीट से महागठबंधन की प्रत्याशी शिवानी शुक्ला, जो बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी हैं, को गोली मारने की धमकी मिली है। इस घटना के बाद करताहा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। शिवानी शुक्ला इस बार लालगंज सीट से महागठबंधन (राजद-कांग्रेस-जेडीयू गठबंधन) की उम्मीदवार हैं, जबकि एनडीए से उनके खिलाफ़ एक मज़बूत उम्मीदवार मैदान में हैं। 

शिवानी के पिता मुन्ना शुक्ला पहले भी कई बार राजनीतिक और आपराधिक मामलों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। इसलिए यह धमकी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता या व्यक्तिगत रंजिश से जुड़ी हो सकती है। दरअसल, मुन्ना शुक्ला के दो भाइयों छोटन शुक्ला और भुटकुन शुक्ला की हत्या हो चुकी है। केसरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनावी तैयारी कर रहे छोटन शुक्ला की दिसम्बर 1994 में हत्या हुई थी। वहीं उनके भाई  भुटकुन शुक्ला की हत्या वर्ष 1997 में हुई थी। ऐसे में शुक्ला परिवार पहले भी दो राजनीतिक हत्याओं को देख चुका है और अब शिवानी शुक्ला के हत्या की धमकी की चर्चा है। 

आरोपित की हुई पहचान

इस मामले में करताहां थानाध्यक्ष कुणाल आजाद ने गिरफ्तार आरोपित करताहां थाना के धनुषी निवादी रंधीर कुमार, पिता-राजेंद्र कुंवर तथा उसके भाई रंजीत कुंवर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। हत्या की धमकी रंजीत कुंवर ने ही फोन पर दी थी। वह फिलहाल हैदराबाद में रहता है। वह हाजीपुर में हत्या और हैदराबाद में दुष्कर्म के मामले में जेल भी जा चुकी है।

तेजस्वी के ए-टू-जेड के तहत शिवानी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक  चुनावी माहौल को देखते हुए शिवानी शुक्ला की सुरक्षा बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।  शिवानी इन दिनों अपने माँ अन्नू शुक्ला के साथ लालगंज में चुनाव प्रचार में व्यस्त है। भूमिहार जाति से आने वाली शिवानी को तेजस्वी यादव ने अपने ए टू जेड के फार्मूले के तहत उम्मीदवार बनाया है।

NSIT
Nsmch

मुन्ना शुक्ला को हुई थी सजा 

13 जून 1998 को पटना के आईजीआईएमएस में लालू यादव सरकार में मंत्री रहे बृज बिहारी की हत्या हुई थी। इस मामले में मुन्ना शुक्ला को आरोपित बनाया गया था। पिछले वर्ष अक्टूबर 2024 में ही सुप्रीम कोर्ट ने मुन्ना शुक्ला को सजा सुनाई थी। अब राजद ने मुन्ना शुक्ला की बेटी को लालगंज से उम्मीदवार बनाया है। लेकिन, उन्हें भी जान से मारने की धमकी मिलने की खबर आने से हड़कंप मच गया है।