LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Election 2025: पहले चरण के मतदान से पहले लालू-तेजस्वी को लगा बड़ा झटका, दो वरिष्ठ नेताओं ने छोड़ राजद का साथ

Bihar Election 2025:

Bihar Election 2025: पहले चरण के मतदान से पहले लालू-तेजस्वी

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है। 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है लेकिन मतदान से पहले राजद को बड़ा झटका लगा है। राजद के दो वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। एक नेता ने जहां बसपा का दामन थाम लिया है तो वहीं दूसरे नेता ने एनडीए को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। दरअसल, शिवहर के वरिष्ठ समाजवादी नेता राम एकबाल राय क्रांति ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा देकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का दामन थाम लिया है।

दो वरिष्ठ नेताओं ने छोड़ा साथ

बता दें कि, राम एकबाल राय क्रांतिराजद के स्थापना काल से जुड़े रहे हैं और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती थी। उनके इस्तीफे को चुनावी समय में राजद के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। उन्होंने बुधवार को शहर स्थित बसपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र राम, मदन राम, असपा नेता चितरंजन राम और रमाकांत राम ने उन्हें फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। 

Diarch GO

युवा राजद के प्रदेश सचिव ने दिया इस्तीफा 

कार्यक्रम में रेहान नवाज, शमशेर आलम, असगर आलम, फिरदौस आलम, चंदन कुमार और खलीकुर रहमान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। राम एकबाल राय ने कहा कि वे अब बसपा प्रत्याशी मो. शरफद्दीन के समर्थन में जनसमर्थन जुटाने का काम करेंगे। इधर, बांका जिले के मंझौनी गांव निवासी और युवा राजद प्रदेश सचिव नयन सिंह नटवर ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और पद से इस्तीफा दे दिया है।

राजद में बढ़ा असंतोष 

नयन सिंह ने कहा कि अब पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं रह गई है। उन्होंने बताया कि 2020 से लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटे रहने के बावजूद कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी मनीष कुमार को समर्थन देने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि सिटिंग विधायक भूदेव चौधरी का टिकट कटने के बाद से ही राजद में असंतोष बढ़ा हुआ है।

NSIT
Nsmch