LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: 'बिहार के काशी' पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता, बाबा उमानाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, जीत की कामना

Bihar Election 2025:

भाजपा नेता

Bihar Election 2025: बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनावी माहौल के बीच सोमवार को भाजपा नेताओं ने धार्मिक और जनसंपर्क कार्यक्रमों की एक श्रृंखला चलाई। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह के पुत्र ठाकुर पीयूष प्रताप सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने बाढ़ के प्रसिद्ध बाबा उमानाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

बाबा उमानाथ मंदिर में पूजा-अर्चना

उत्तरायण गंगा के पावन तट पर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराना बाबा उमानाथ मंदिर धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। मंदिर में स्वयंभू भगवान महादेव और मां पार्वती की पूजा कर नेताओं ने समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारियों ने अतिथियों को इस तीर्थस्थल के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस स्थल का उल्लेख गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के उत्तरकांड में भी किया है। उत्तरवाहिनी गंगा के किनारे बसे उमानाथ गंगा घाट को इसकी धार्मिक महत्ता के कारण "बिहार का काशी" भी कहा जाता है।

मां गंगा से क्षेत्र की समृद्धि की कामना

पूजन के बाद भाजपा नेताओं ने मां गंगा को प्रणाम कर बाढ़ विधानसभा सहित समस्त बिहार के लोगों के कल्याण और मंगल की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल पर आकर मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है।

जनसंपर्क अभियान और कार्यक्रमों का संचालन

पूरे कार्यक्रम का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा बाढ़ के जिला महामंत्री मनीष सिंह के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान नेताओं ने सैमसंग पार्क का भ्रमण किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर पार्टी की नीतियों और विकास योजनाओं की जानकारी दी। स्थानीय कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

NSIT
Nsmch

बाढ़ से रविशंकर की रिपोर्ट