LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar Election 2025: गप मारने वाले हैं...तेजस्वी यादव के ऐलान पर सम्राट चौधरी का पलटवार, लालू-राबड़ी राज का बताया सच

Bihar Election 2025:

सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी का पलटवार - फोटो : social media

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। नामांकन के बाद अब प्रचार प्रसार का दौर जारी है। इसी बीच बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया। तेजस्वी यादव ने वादा किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर राज्य की जीविका दीदियों को सरकारी दर्जा दिया जाएगा और उनका वेतन 30 हजार रुपये प्रति माह किया जाएगा। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने और भी कई घोषणाएं की। वहीं तेजस्वी के वादे को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा हमला बोला है। सम्राट चौधरी महागठबंधन के नेताओं को गप मारने वाला बताया। 

सम्राट चौधरी का पलटवार

दरअसल, तेजस्वी यादव के इस ऐलान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ गप मारने वाले हैं। पहले कहा कि 2 करोड़ 70 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे, अब जीविका दीदियों की बात कर रहे हैं। 15 साल तक उनके पिताजी और माताजी ने बिहार को लूटा। पूरा परिवार सत्ता में रहा लेकिन एक लाख लोगों को भी नौकरी नहीं दी।

चुनाव के वक्त सपना दिखाता है लालू परिवार 

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि राजद परिवार सिर्फ चुनाव के वक्त सपने दिखाता है, चुनाव खत्म होते ही जनता को भूल जाता है। उन्होंने कहा कि जनता अब जागरूक है और इनकी बातों में नहीं आने वाली। गौरतलब हो कि, बिहार में इस बयानबाजी के बाद सियासी माहौल और गर्म हो गया है। एक ओर तेजस्वी यादव युवाओं और महिलाओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं एनडीए इसे चुनावी “जुमला” करार दे रहा है।

तेजस्वी का ऐलान 

तेजस्वी के प्रमुख ऐलान में उन्होंने कहा कि  जीविका दीदियों के लोन का ब्याज माफ करेंगे. जीविका समूह की दीदियों को ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।  अन्य सरकारी कार्यों के निष्पादन के लिए प्रतिमाह 2 हजार रुपए मासिक भत्ता दिया जाएगा. साथ ही जीविका दीदी के सभी कैडरों को 5 लाख तक का बीमा सरकार कराएगी।  सीएलएफ, बीओ समूह के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को भी मानदेय दिया जाएगा. माई बहन मान योजना के तहत प्रतिमाह ढाई हजार, सलाना 30 हजार और 5 साल के डेढ़ लाख रुपए महागठबंधन की सरकार देगी। बेटी योजना माँ योजना लाएंगे। जब से बेटियां पैदा होंगी तब से लेकर इनकम तक की व्यवस्था की जाएगी। मकान, अन्न और आमदमी की व्यवस्था माँओं के लिए कराई जाएगी। साथ ही संविदा कर्मियों को भी स्थाई करने की घोषणा तेजस्वी यादव ने किया। 

NSIT
Nsmch

पटना से वंदना की रिपोर्ट