LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: सहरसा कंट्रोल रूम में अफसर की नींद को फुल मार्क्स , वोटिंग चल रही साहब सपनों में व्यस्त! अब EC की परीक्षा

कंट्रोल रूम में ड्यूटी के दौरान एक अधिकारी कुर्सी पर गहरी नींद में सोते हुए नज़र आए। जैसे ही वरीय अधिकारी नियंत्रण कक्ष पहुंचे, वहां मौजूद अफसर सपनों की दुनिया में खोए मिले।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: सहरसा कंट्रोल रूम में अफसर की
कंट्रोल रूम में अफसर की नींद को फुल मार्क्स- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025:  सहरसा में विधानसभा चुनाव के बीच एक शर्मनाक और चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो गया है। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए जहां प्रशासन कड़े पहरे का दावा कर रहा है, वहीं कंट्रोल रूम में ड्यूटी के दौरान एक अधिकारी कुर्सी पर गहरी नींद में सोते हुए नज़र आए। जैसे ही वरीय अधिकारी नियंत्रण कक्ष पहुंचे, वहां मौजूद अफसर सपनों की दुनिया में खोए मिले। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

कंट्रोल रूम वह जगह है, जहाँ से सुरक्षा, मतदान प्रक्रिया, ईवीएम की निगरानी और आपात स्थिति में तुरंत फैसले किए जाते हैं। ऐसे में अफसर का सो जाना केवल लापरवाही नहीं, बल्कि पूरी चुनावी प्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

Diarch GO

लोग तंज कस रहे हैं कि मतदाता लाइन में, सुरक्षा जवान मैदान में और अधिकारी कंट्रोल रूम में आराम फरमा रहे!क्या यही चुनाव ड्यूटी है या आरामगाह?

अब बड़ा सवाल यह है कि  क्या चुनाव आयोग इस पर कार्रवाई करेगा? क्या ऐसे अधिकारियों पर सस्पेंशन, विभागीय जांच या बर्खास्तगी होगी? या फिर मामला सिर्फ वायरल वीडियो तक सिमटकर रह जाएगा?

NSIT
Nsmch

चुनाव आयोग के लिए यह वाकई बड़ी चुनौती है, क्योंकि अगर कंट्रोल रूम में ही ऐसी नींद की सरकार है, तो पूरी प्रक्रिया पर भरोसा कैसे किया जाए?चुनाव की गंभीरता और जिम्मेदारी के बीच यह वीडियो लोकतांत्रिक प्रणाली की कमज़ोर नस”उजागर करता है।

रिपोर्ट- दीवाकर