LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के खास बीजेपी कार्यकर्ता की राजद समर्थकों ने की जमकर बेरहमी से की पिटाई! लखीसराय हुआ चुनाव से पहले गर्म...

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: विधानसभा चुनाव के बीच लखीसराय जिले में राजनीतिक हिंसा की चिंगारी एक बार फिर भड़क उठी है।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के खास बीजेपी कार्यकर्ता की राजद समर्थकों ने की जमकर बेरहमी से की पिटाई!- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: विधानसभा चुनाव के बीच लखीसराय जिले में राजनीतिक हिंसा की चिंगारी एक बार फिर भड़क उठी है। हलसी थाना क्षेत्र के साढ़माफ गांव में शुक्रवार शाम राजद समर्थकों की कथित गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि भाजपा नेता गोवर्धन यादव के बेटे लक्ष्मण यादव को चार-पांच युवकों ने बेरहमी से पीट दिया।घायल लक्ष्मण यादव को पहले सीएचसी हलसी और बाद में सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना उस वक्त हुई जब लक्ष्मण यादव छठ पूजा का सामान खरीदने के लिए दुकान जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने उन पर हमला कर दिया। लात-घूंसों से पिटाई के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया।

भाजपा नेता गोवर्धन यादव ने इस हमले को “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” बताया है। उन्होंने कहा कि “बीते गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा के जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मैंने उनके गांव भ्रमण का नेतृत्व किया था। इसी से नाराज राजद समर्थकों ने धमकी दी थी कि इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।”यादव के अनुसार, हमलावर वही युवक हैं जो इलाके में राजद के दबंग कार्यकर्ताओं के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग गांव में भय का माहौल बना रहे हैं और भाजपा समर्थकों पर वोट डालने का दबाव बना रहे हैं।

गोवर्धन यादव ने प्रशासन से कहा कि यदि घटना पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई, तो मतदान के दिन भी हिंसा की आशंका बनी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि हमलावर किसी भी वक्त उनके परिवार को निशाना बना सकते हैं।

NSIT
Nsmch

इस बीच, भाजपा जिलाध्यक्ष भी सदर अस्पताल पहुंचे और घायल लक्ष्मण यादव से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि “राजद समर्थक एक बार फिर बिहार में जंगलराज की वापसी का प्रयास कर रहे हैं। राजनीति में मतभेद हो सकता है, लेकिन हिंसा लोकतंत्र का अपमान है। प्रशासन तुरंत कार्रवाई करे।”

दूसरी ओर, हलसी थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है, लेकिन पुलिस अपनी तरफ से जांच शुरू कर चुकी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और “हमलावरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

इस घटना से इलाके की सियासत में हलचल मच गई है। भाजपा ने इसे राजद की दबंगई करार दिया है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि चुनावी माहौल में राजनीतिक गर्माहट अब हिंसा में तब्दील होती दिख रही है।

रिपोर्ट- कमलेश कुमार सिंह