LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

RJD MLA Reetlal Yadav: बिहार चुनाव से पहले राजद प्रत्‍याशी रीतलाल यादव को लगा फिर झटका, पत्नी रिंकू कुमारी के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला? दानापुर की सियासत में नया बवाल

राजद विधायक रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू कुमारी पर FIR दर्ज होने से राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।

RJD MLA Reetlal Yadav
बिहार चुनाव से पहले राजद प्रत्‍याशी रीतलाल यादव को लगा फिर झटका- फोटो : social Media

RJD MLA Reetlal Yadav:   बिहार चुनाव से पहले दानापुर की सियासत अचानक तूफ़ानी मोड़ पर पहुंच गई है। राजद विधायक रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू कुमारी पर FIR दर्ज होने से राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। दरअसल, रीतलाल यादव इस वक्त भागलपुर जेल में बंद हैं, और चुनावी मैदान में उनकी अनुपस्थिति के बीच उनकी पत्नी ही पूरा प्रचार अभियान संभाल रही थीं। लेकिन अब उन पर सरकारी पद पर रहते हुए पति के लिए राजनीतिक प्रचार करने का गंभीर आरोप लगा है।

मामला दानापुर निर्वाचन क्षेत्र का है, जहां से राजद ने एक बार फिर रीतलाल यादव पर भरोसा जताया है। उनका सीधा मुकाबला भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव से है। ऐसे में चुनाव से ऐन पहले रीतलाल यादव परिवार पर यह कानूनी कार्रवाई सियासी चर्चा का बड़ा विषय बन गई है।

Diarch GO

जानकारी के मुताबिक, दानापुर की निर्वाचित पदाधिकारी दिव्या शक्ति ने रिंकू कुमारी के खिलाफ यह मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि रिंकू कुमारी सरकारी पद पर रहते हुए चुनाव प्रचार में शामिल हुईं और यह आचार संहिता का उल्लंघन है। इतना ही नहीं, दिव्या शक्ति ने पटना डीएम को पत्र लिखकर रिंकू कुमारी के निलंबन की भी सिफारिश की है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मामला चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है, खासकर तब जब दानापुर सीट पर मुकाबला बेहद कड़ा और प्रतिष्ठापूर्ण माना जा रहा है। राजद खेमे में जहां इस कार्रवाई को राजनीतिक साजिश बताया जा रहा है, वहीं भाजपा इस पूरे घटनाक्रम को कानून के दायरे में लिया गया सही कदम करार दे रही है।

NSIT
Nsmch

बता दें कि रीतलाल यादव का नाम पहले भी कई विवादों में रहा है, और अब चुनावी माहौल में उनकी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज होना राजद के लिए एक नई मुश्किल खड़ी कर सकता है।

(खबर अभी अपडेट हो रही है)