LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

तो बिहार में दिखेगा नेपाल जैसा नजारा ! मतगणना के पहले राबड़ी देवी के 'भाई'का ऐलान, तो भूचाल मचेगा

राजद नेता सुनील सिंह ने बिहार चुनाव परिणाम आने के पहले हैरान करने वाला बयान दिया है जिसमें बिहार में नेपाल जैसे हालत होने की आशंका जाहिर की है.

RJD leader Sunil Singh
RJD leader Sunil Singh - फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के पहले जहां अधिकांश एग्जिट पोल में एनडीए सरकार की वापसी के संकेत हैं, वहीं राजद की ओर से एक हैरान करने वाला बयान आया है. लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई कहे जाने वाले सुनील सिंह ने कहा है कि अगर मतगणना में किसी तरह की गड़बड़ी या धांधली हुई, तो बिहार की सड़कों पर 'नेपाल जैसा नजारा' देखने को मिलेगा. उन्होंने मतगणना के पहले ही अंदेशा जताते हुआ गड़बड़ी या धांधली की होने पर  'नेपाल जैसा नजारा'बिहार में होने की बातें कह कर भूचाल मचा दिया है. 

दरअसल, राजद की ओर से बार बार बिहार चुनाव में प्रशासनिक स्तर पर धांधली होने की बातें कई नेताओं द्वारा की गई हैं. यहां तक कि तेजस्वी यादव भी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सतर्क कर चुके हैं कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखें. उन्होंने अंदेशा जाहिर किया है कि अगर एनडीए की हार होती है तो चुनाव परिणाम को प्रभावित करने की कोशिश की जा सकती है. 

वहीं सुनील कुमार सिंह ने एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा जनता ने नीतीश कुमार और बीजेपी की सरकार को पूरी तरह नकार दिया है. बिहार ने बदलाव के लिए वोट किया है. बिहार ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखने के लिए वोट किया है. उन्होंने कहा कि 2025 में तेजस्वी यादव की सरकार बनने जा रही है. वहीं चुनाव में धांधली की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमने 2020 में भी देखा था कि चार-चार घंटे तक मतगणना रोकी गई थी, कई सीटों पर परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश की गई थी. ऐसे में अगर इस बार उस तरह की कोई स्थिति हुई तो बिहार की सड़कों पर नेपाल जैसा नजारा दिखेगा. उन्होंने कहा कि मतगणना में किसी तरह की गड़बड़ी या धांधली हुई तो आरजेडी के कार्यकर्ता और जनता चुप नहीं बैठेगी.

इसके पहले सुनील सिंह ने एग्जिट पोल पर भी सवाल खड़ा किया था. उन्होंने अपने फेसबुक वाल पर लिखा 'EXIT POLL देखकर ऐसा लगता है कि देश के अधिकांशतः चौथे स्तम्भ की हालत वेश्यावृत्ति करने वाले से भी बद्तर स्थिति में पहुँच चुकी है!' उनके इस पोस्ट से बड़े स्तर पर लोगों ने आपत्ति जताई. वहीं अब चुनाव में धांधली होने पर बिहार में नेपाल जैसे हालत हो जाने की आशंका जाहिर किये हैं. 

NSIT
Nsmch

जदयू का पलटवार 

सुनील सिंह के बिहार में नेपाल जैसे हालत हो जाने के बयान पर सत्ताधारी एनडीए की ओर से पलटवार किया गया है. जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि यह दर्शाता है कि राजद को अपनी हार प्रतीत हो गई है. उन्होंने कहा कि आरजेडी पहले से ही हार मान चुकी है, इसलिए जनता को भड़काने की कोशिश कर रही है.