LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Election 2025: तेजस्वी को एक बार मौका देना है...राजद ने लॉन्च किया अपना नया कैंपेन सॉन्ग, राजद नेता को बताया परिवर्तन की आंधी

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। चुनावी प्रचार प्रसार जारी है। इसी बीच राजद ने अपना नया कैंपेन सॉन्ग लॉन्च किया है। इस सॉन्ग के जरिए तेजस्वी को एक मौका देने की मांग की गई है..

तेजस्वी यादव
राजद का कैंपेन सॉन्ग - फोटो : social media

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। महागठबंधन ने बीते दिन तमाम विवादों के बाद सीएम फेस की घोषणा कर दी। महागठबंधन के दलों ने तेजस्वी यादव को सीएम फेस माना है तो वहीं मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम घोषित किया है। एक और अन्य दल से डिप्टी सीएम बनाया जाएगा जो तय नहीं हुआ है। सीएम फेस की घोषणा के बाद अब चुनाव प्रचार शुरु हो गया है। आज यानी शुक्रवार से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। पहले दिन तेजस्वी 5 विधानसभा सीट पर चुनावी हुंकार भरेंगे। चुनाव प्रचार शुरु होने से पहले राजद ने अपना नया कैंपेन सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। इस गाने के जरिए राजद ने तेजस्वी को बदलाव की आंधी बताते हुए एक मौका देने की बात कही है। 


Diarch GO

परिवर्तन की आंधी हैं तेजस्वी 

गाने के जरिए तेजस्वी यादव के लिए राजद ने एक मौका मांगा है। कैंपेन सॉन्ग में तेजस्वी के 17 महीने के कामों को गिनाया गया है। साथ ही उन्हें परिवर्तन की आंधी भी बताया गया है। गाने के बोल है कि मन भी जीता, दिल भी जीता और भरोसा जीता है। सेवाभावी, कर्मठ योद्धा, काम में जिसके सफलता है। जो भी कर दे वादा पूरा वो करता, जनता के खातिर जीता और मरता, देख के सेवा और समर्पण सारे बिहार का कहना है...तेजस्वी को  एक बार मौका देना है....तेजस्वी को इस बार मौका देना है.....। 

तेजस्वी A टू Z के नेता 

सॉन्ग के जरिए तेजस्वी को A टू Z का नेता बताया गया है। उन्हें बिहार का बेटा बताते हुए कहा कि तेजस्वी के नस नस में बिहार है। साथ ही जनता से अपील की गई है कि इस बार तेजस्वी की सरकार बनाकर 20 बरस से जो बिहार पर बोझ है उस सरकार को हटा दें। गाने के जरिए राजद ने एनडीए सरकार को बिहार के लिए बोझ बताया है। 

NSIT
Nsmch

17 महीने के कामों को गिनवाया 

साथ ही सॉन्ग के जरिए राजद ने बताया है कि अगर तेजस्वी यादव की सरकार बनती है तो फिर बिहार में विकास की रफ्तार होगी, गली गली गुलजार होगी, चारों तरफ जय बिहार की गुंज सुनाई देगी। इस कैंपेन सॉन्ग में तेजस्वी के 17 महीने के कार्यकाल का भी व्याख्यान किया गया है। गाने के जरिए राजद ने दावा किया है कि तेजस्वी ने 17 महीने में अपने काम से लोहा मनवाया है। उन्होंने 5 लाख नौकरी देकर इतिहास बनाया है। तेजस्वी ने काम से नामुमकिन को भी मुमकिन करके दिखाया है। राजद के इस नए कैंपेन सॉन्ग से सत्ता पक्ष की टेंशन बढ़ सकती है। गौरतलब हो कि,  महागठबंधन में पीछे कई दिनों से सीट शेयरिंग और सीएम फेस को लेकर कई दिनों से चल रही खींचातानी अब खत्म हो गई है। वहीं महागठबंधन के सभी दल अब चुनावी प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। 

पटना से रंजन की रिपोर्ट