LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

मोकामा में राजद प्रत्याशी वीणा देवी के काफिले पर हमला, बाल-बाल बची , एक दिन पहले हुई थी दुलारचंद की हत्या

RJD candidate Veena Devis convoy attacked in Mokama
RJD candidate Veena Devis convoy attacked in Mokama - फोटो : news4nation

Mokama :  बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा में हिंसक झड़पों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को महागठबंधन (राजद) प्रत्याशी वीणा देवी के काफिले पर अज्ञात उपद्रवियों ने पंडारक गांव के पास हमला कर दिया। हमलावरों ने वीणा देवी के काफिले पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी का शीशा टूट गया और दो अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।


वीणा देवी, बाहुबली और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय वे चुनाव प्रचार के सिलसिले में क्षेत्र का दौरा कर रही थीं। सूत्रों के अनुसार हमला होते ही सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। वीणा देवी के समर्थक इसे राजनीतिक हमला करार दे रहे हैं।

Diarch GO


यह हमला ऐसे समय हुआ है जब एक दिन पहले मोकामा टाल के तारतार गांव में जन सुराज उम्मीदवार प्रियदर्शी पीयूष के समर्थक दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह सहित पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।


लगातार दो घटनाओं से मोकामा क्षेत्र में राजनीतिक माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। प्रशासन ने दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और चुनावी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में गुटीय राजनीति और पुराने रंजिश के कारण माहौल और अधिक गरमाता जा रहा है।

NSIT
Nsmch