LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Threat to Munna Shukla daughter:बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी और RJD उम्मीदवार शिवानी शुक्ला को गोली मारने की धमकी,बढ़ाई गई सुरक्षा

Threat to Munna Shukla daughter:राजद उम्मीदवार और मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को गोली मारकर हत्या की धमकी मिली है।...

Threat to Munna Shukla daughter
शिवानी शुक्ला को गोली मारने की धमकी- फोटो : reporter

Threat to Munna Shukla daughter:लालगंज विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को गोली मारकर हत्या की धमकी मिली है। यह धमकी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जिला पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके दी गई।

अज्ञात शख्स ने कहा कि शिवानी शुक्ला ने मुझे रंगदारी नहीं दी है, यदि घटारो गांव आती हैं तो उसे गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। यदि उसे बचना है तो बचा लीजिए।

धमकी देने वाले ने करताहा थानाध्यक्ष के मोबाइल नंबर पर भी कॉल की। घटना के बाद पुलिस ने शिवानी शुक्ला की सुरक्षा बढ़ा दी है और उनके साथ एक गार्ड तैनात किया गया है।

सदर एसडीपीओ 02, गोपाल मंडल ने बताया कि पुलिस अब फोन नंबर के आधार पर धमकी देने वाले व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। इस संबंध में व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

NSIT
Nsmch

गोपाल मंडल ने कहा कि शिवानी शुक्ला RJD उम्मीदवार हैं और उन्हें जिला स्तर पर अंग रक्षक दल प्रदान किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार