LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

राजद प्रत्याशी की हुई जेल से रिहाई, लौटते ही गरजे, अब चुनावी रण में होगा खेला

RJD candidate Satyendra Shah
RJD candidate Satyendra Shah- फोटो : news4nation

Satyendra Shah : सासाराम विधानसभा सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार सत्येंद्र शाह गुरुवार को जेल से रिहा होने के बाद अपने क्षेत्र पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। सात दिनों के बाद सासाराम पहुंचे शाह के समर्थन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), लालू यादव और तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे।


झारखंड के गढ़वा से सासाराम पहुंचे सत्येंद्र शाह को राजद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया और दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ उनका स्वागत किया। शाह ने कहा कि उन्हें “बेवजह फंसाकर जेल भेजा गया ताकि विधानसभा चुनाव में राजनीतिक खेल किया जा सके, लेकिन विरोधियों की साजिश नाकाम रही।”

Diarch GO


झारखंड के गढ़वा कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शाह अपने नामांकन के 17 दिन बाद जेल से रिहा हुए। वे 20 अक्टूबर को राजद के टिकट पर सासाराम से नामांकन करने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिए गए थे। गिरफ्तारी साल 2004 के बैंक लूट के पुराने मामले में हुई थी, जिससे सासाराम की राजनीति गर्मा गई थी।


सत्येंद्र शाह ने कहा कि वे पिछले कई चुनावों में हिस्सा ले चुके हैं, लेकिन पुलिस ने कभी कोई कार्रवाई नहीं की। “21 साल पुराने मामले में अब जाकर गिरफ्तारी होना राजनीति से प्रेरित कदम था।” उन्होंने इसे एनडीए की साजिश बताते हुए कहा कि “सामंतवादी ताकतों ने मिलकर उन्हें फंसाया, लेकिन न्यायालय ने न्याय किया।”

NSIT
Nsmch


शाह ने भरोसा जताया कि जनता सच्चाई को समझती है और इस चुनाव में सासाराम की जनता “झूठी साजिशों का जवाब वोट से देगी।”