LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: अपने ही विधानसभा क्षेत्र में पीट गए राजद प्रत्याशी लल्लू मुखिया के समर्थक, जमकर हुआ पथराव, बोले- जनता मालिक थप्पड़ भी मार दे तो...

Bihar Election 2025: बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में लल्लू मुखिया का भारी विरोध हुआ है। जनसंपर्क के लिए निकले लल्लू मुखिया के समर्थकों पर लोगों ने जमकर पथराव किया...पढ़िए आगे...

लल्लू मुखिया
लल्लू मुखिया के समर्थकों पर पथराव - फोटो : reporter

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार का दौर शुरु हो गया है। ऐसे में कई क्षेत्रों में प्रत्याशियों का विरोध भी हो रहा है। इसी कड़ी में राजद प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया अपने ही विधानसभा क्षेत्र में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जब बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में लल्लू मुखिया जनसंपर्क अभियान तहत घूम रहे थे तो अचानक असामाजिक तत्वों के द्वारा पथराव किया गया। कुछ आसमाजिक तत्व ने लल्लू मुखिया के समर्थकों पर पथराव किया। 

जनता मालिक थप्पड़ भी मार दे तो...

वहीं इस घटना के बाद लल्लू मुखिया ने जनता को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता उनकी मालिक है और उनकी मालिक थप्पड़ भी मार दे तो वो कुछ नहीं बोलेंगे।  महागठबंधन प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया ने कहा कि,हम लोगों को संगठित रहना है और हम लोग भारी मतों से विजयी हो रहें हैं इसीलिए आप लोग सभी समर्थक से अपील करते हैं कि आप लोग किसी भी उम्मीदवार को इस तरह का व्यवहार ना करें और एक जगह संगठित होकर आगामी मतदान केंद्र पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करें, बाकी जनता मालिक हैं वही विचार करके सही निर्णय लेंगे।

लल्लू मुखिया का विरोध 

दरअसल, बाढ़ विधानसभा के महागठबंधन प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया बेढ़ना गांव जनसंपर्क के लिए पहुंचे। तब वहां कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा लल्लू मुखिया के समर्थकों पर पथराव किया गया और लल्लू मुखिया मुर्दाबाद का नारा लगाया गया। जिससे बेढ़ना ग्रामीण और समर्थकों में तनाव हो गया।हालांकि वहां मौजूद ग्रामीण और समर्थकों के सुझ बुझ से काफिला आगे की ओर रवाना हुआ।

एक समर्थक घायल 

जानकारी अनुसार लल्लू मुखिया के एक समर्थक मिथलेश यादव को कुछ चोट भी लगी जिससे वो घायल हो गए। वहीं बाढ़ थाना प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि सूचना मिला कि पथराव हुआ है तो पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है परंतु अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है।

NSIT
Nsmch

बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट