LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: भाजपा के संकल्प को राजद ने बताया छलपत्र, मनोज झा ने कहा- बिहार की नीयत नहीं, गुजरात की नीति से चल रहा है खेल

आरजेडी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रो. मनोज झा ने तीखे शब्दों में कहा कि एनडीए महागठबंधन से इशारा लेकर तेजस्वी यादव की योजनाओं की आधी-अधूरी नकल कर रहा है। ...

Bihar Vidhansabha Chunav 2025
भाजपा के संकल्प को राजद ने बताया छलपत्र- फोटो : social Media

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार चुनाव 2025 के सियासी समर में एनडीए ने जैसे ही अपना घोषणापत्र  ‘संकल्प पत्र 2025’ जारी किया, विपक्ष ने उस पर हमला बोलने में जरा भी देर नहीं की। आरजेडी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रो. मनोज झा ने तीखे शब्दों में कहा कि एनडीए महागठबंधन से इशारा लेकर तेजस्वी यादव की योजनाओं की आधी-अधूरी नकल कर रहा है। मगर बिहार की जनता समझदार है, उसे असली और नकली में फर्क करना आता है।

मनोज झा ने आरोप लगाया कि एनडीए ने रोजगार, महिला सशक्तिकरण और किसानों के कल्याण के नाम पर जो वादे किए हैं, वे पहले ही तेजस्वी यादव के घोषणापत्र का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब वही बातें बीजेपी अपने संकल्प पत्र में डाल रही है, मगर बिना नीयत और बिना दृष्टि के। ये महज़ शब्दों का जाल है, जिसमें विकास की आत्मा गायब है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए झा ने कहा कि अगर केंद्र सरकार बिहार के लिए गंभीर है, तो उसे वही महत्व देना चाहिए जो गुजरात को दिया जाता है। झा ने तीखे लहजे में कहा कि यह दोहरा चरित्र अब नहीं चलेगा, जहां गुजरात को निवेश मिले और बिहार सिर्फ मजदूर भेजे। बिहार के नौजवान अब मजदूर नहीं, निर्माता बनना चाहते हैं।

उन्होंने आगाह किया कि अगर बिहार को गुजरात जैसा औद्योगिक निवेश और अवसर नहीं मिला, तो यह संकल्प पत्र  सिर्फ भाषणबाज़ी का दस्तावेज बनकर रह जाएगा।झा ने इस चुनाव को बिहार की अस्मिता और आत्मसम्मान का चुनाव बताया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव सत्ता का नहीं, पहचान का सवाल है। बिहार ने देश को बुद्ध भी दिया, नेतृत्व भी दिया, मगर उसे हमेशा दूसरे दर्जे पर रखा गया। अब वक्त है बराबरी के हक़ की मांग करने का।

NSIT
Nsmch

आरजेडी सांसद ने दावा किया कि महागठबंधन और तेजस्वी यादव का एजेंडा बिहार के असली मुद्दों  रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग  पर केंद्रित है। उन्होंने कहा, “अगर एनडीए को सच में बिहार का विकास चाहिए, तो पहले अपने दोहरे रवैये को खत्म करे। वरना ये संकल्प पत्र नहीं, छलपत्र साबित होगा।