LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: 'वोट के लिए डांस भी कर सकते हैं पीएम मोदी', राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा ने किया पलटवार, जानिए क्या कहा...

Bihar Election 2025: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने पलटवार किया है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी का यह बयान उनको चुनाव में हराने का काम करेगा।

ऋतुराज सिंह
ऋतुराज सिंह का पलटवार - फोटो : News4nation

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। चुनाव प्रचार प्रसार का दौर जारी है। ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं। हर दिन प्रदेश में नेताओं का जमावड़ा लग रहा है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, राहुल गांधी मुजफ्फरपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। जहां उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कई बड़े बयान दिए। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी वोट मांगने के लिए ड्रामा करते हैं अगर वोट के लिए पीएम मोदी को कहा जाए तो वो डांस भी कर लेंगे। राहुल गांधी के इस बयान से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। 

मर्दाया के सीमा का किया उल्लंघन

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि, राहुल गांधी ने आज मर्यादा के हरके सीमा का उल्लंघन किया है। बिहार की जनता के सामने यह साफ हो गया कि राहुल बाबा अब बौखला गए हैं। प्रधानमंत्री के लिए जिन शब्दों का उन्होंने इस्तेमाल किया, इतिहास गवाह रहेगा कि यही उनको चुनाव हरवाने के लिए सबसे बड़ा कारण बनेगा। 

शर्म करें राहुल गांधी 

उन्होंने आगे कहा कि, राहुल गांधी की सबसे बड़ी समस्या ही यही है कि वो देश के मन को नहीं जानते हैं। वो ये नहीं समझ पाते हैं कि प्रधानमंत्री का आदर और सम्मान देश की हर जनता करती है। राहुल गांधी को ये बात बर्दाश्त नहीं होता कि कैसे पीएम मोदी देश की जनता के मन में बसे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री केवल बीजेपी के नहीं बल्कि कांग्रेस वालों के भी हैं, आम जनता के भी हैं हम सभी भारतीय नागरिकों के चुने हुए प्रधानमंत्री हैं। अरे राहुल गांधी कुछ तो शर्म करो।