LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Election 2025: पूर्णिया में मंच पर अचानक रोने लगे राहुल गांधी, कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मांग रहे थे वोट, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar Election 2025: पूर्णिया के मंच पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक रोने लगे। राहुल गांधी पूर्णिया में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे थे। वहीं स्टेज पर अचानक राहुल गांधी भावुक हो गए।

राहुल गांधी
मंच पर भावुक हुए राहुल - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव पहले पड़ाव पर पहुंच चुका है। पहले चरण का मतदान जारी है। पहले चरण के 121 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक की वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। शाम 6 बजे तक मतदान होना है। वहीं दूसरी ओर दूसरे चरण का मतदान के लिए प्रचार प्रसार जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में दूसरे चरण के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। प्रचार प्रसार के दौरान पूर्णिया में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। 

मंच पर रोने लगे राहुल गांधी 

दरअसल, पूर्णिया के कसबा विधानसभा में गुरुवार को राहुल गांधी दूसरे चरण के लिए प्रचार के लिए पहुंचे। राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्याशी इरफान आलम के लिए वोट मांग रहे थे। बता दें कि इरफान आलम एक डाकिया का बेटा है। बता जा रहा है कि उन्हें इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि उन्हें टिकट मिलेगा। जब राहुल गांधी उनके प्रचार प्रसार के लिए पहुंचे तो कांग्रेस उम्मीदवार भावुक हो गए। उन्होंने राहुल गांधी को भावुक आंखों से अभिवादन किया। उनके बातों को सुन राहुल गांधी भी भावुक हो गए। 

Diarch GO

रेस का घोड़ा चाहिए बारात का नहीं 

कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि, बिहार में रेस का घोड़ा चाहिए बारात के घोड़े की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के साथ काम करना शुरु किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने आज भरोसा कर के एक डाकिया के बेटे को टिकट दिया ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि आप पोस्टमेन के बेटे को आपके पिता ने सारी उम्र काम की लेकिन अब आप एमएलए बनने जा रहे हैं। 

अपने से पहले जनता के लिए काम 

राहुल गांधी ने कहा कि अब आपको अपने से पहले जनता के बारे में, किसानों के बारे में सोचना होगा। उन्होंने मखाने के माले को देखाते हुए कहा कि अमेरिका में ये बहुत कीमती है लेकिन जो किसान इसके लिए मेहनत करते हैं उनको उचित दाम नहीं मिलता है। आपको इन किसानों के लिए काम करना है। उनके माखनें के लिए उचित दाम आपको दिलाना है। इस दौरान मंच पर राहुल गांधी ने भावुक अंदाज में अपने प्रत्याशी पर भरोसा जताया।  

NSIT
Nsmch