LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

राहुल गांधी -तेजस्वी का मुजफ्फरपुर में आज चुनावी शंखनाद,महागठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली में कई दिग्गज होंगे एक साथ

राहुल, तेजस्वी और सहनी की साझा उपस्थिति के साथ मुजफ्फरपुर में महागठबंधन अपनी ताकत दिखायेगा.

Rahul Gandhi and Tejashwi yadav
Rahul Gandhi and Tejashwi yadav- फोटो : news4nation

Rahul Gandhi : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन आज मुजफ्फरपुर में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी आज एक साथ मंच साझा करेंगे। तीनों नेता मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र में संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, यह सभा कांग्रेस प्रत्याशी उमेश राम के समर्थन में आयोजित की जा रही है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ मुकेश सहनी भी मंच पर मौजूद रहेंगे। जनसभा के बाद तीनों नेता दरभंगा के लिए रवाना होंगे, जहां उनका अगला कार्यक्रम निर्धारित है।

उधर, छठ पर्व के समापन के साथ ही बिहार में चुनावी प्रचार चरम पर पहुंच गया है। सभी दलों के स्टार प्रचारक मैदान में उतर चुके हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर के गायघाट विधानसभा क्षेत्र के बेरुआ में जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने जनता से जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह को विजयी बनाने की अपील की थी।

अब महागठबंधन की यह रैली सकरा विधानसभा में सियासी माहौल को गर्माने वाली मानी जा रही है। राहुल, तेजस्वी और सहनी की साझा उपस्थिति को विपक्षी एकता के बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

रिपोर्टर/मनी भूषण शर्मा

NSIT
Nsmch