LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: सीएम नीतीश की सड़कों पर फिदा हुई प्रियंका गांधी, बिहार पहुंचते ही सुशासन बाबू का ये काम दिल को भा गई....

Bihar Election 2025: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी बिहार में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची हैं। मौसम खराब होने के कारण प्रियंका का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका जिसके कारण उन्हें सड़क मार्ग से जाना पड़ा...

सोनिया गांधी
सड़कों को देख खुश हुई सोनिया गांधी - फोटो : reporter

Bihar Election 2025:  कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी आज बिहार में हैं। बिहार के बेगूसराय में प्रियंका गांधी सभा को संबोधित कर रही हैं। प्रियंका गांधी सुबह सुबह पटना पहुंची लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनकी हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सकीं जिसके बाद खबर सामने आई की प्रियंका गांधी की रैली रद्द हो गई है। हालांकि प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुंची। जहां उन्होंने बातों बातों में सीएम नीतीश के कामों की तारीफ कर दी। 

सड़कें मार्ग से सफर कर खुश हुई प्रियंका 

दरअसल, प्रियंका गांधी जब सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुंची तो उन्होंने कहा कि मौसम खराब था जिसके कारण हेलीकॉप्टर उड़ नहीं सका। लेकिन वो सड़क मार्ग से आईं और उनका दिल बहुत खुश हो गया। प्रियंका गांधी ने कहा कि "ये आपकी धरती बहुत सुंदर है और गंगा मइया के साथ साथ सड़कें भी...पवित्र धरती है। इसी धरती से महात्मा गांधी ने सत्याग्रह शुरु किया था।     

महागठबंधन के दो प्रत्याशी आमने सामने 

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है। एक तरफ एनडीए पूरे चुनाव में एकजुट दिखा, वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के अंदर सीट बंटवारे को लेकर खींचतान ने उसकी एकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसका सबसे बड़ा असर बेगूसराय जिले की बछवाड़ा विधानसभा सीट पर देखने को मिल रहा है, जहां महागठबंधन के दो घटक कांग्रेस और भाकपा (CPI) सीधे आमने सामने लड़ रहे हैं। इसी सीट की जंग ने पूरे राज्य में फ्रेंडली फाइट को लेकर बहस छेड़ दी है। वहीं शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बछवाड़ा और बेलदौर में अपनी पहली चुनावी सभा करने पहुंची। उनकी रैली महागठबंधन के भीतर बने तनाव को कम करने और कांग्रेस उम्मीदवार को मजबूती देने की कोशिश होगी।

बछवाड़ा में दोस्ताना नहीं, असली घमासान

महागठबंधन में शुरू हुई दरार सबसे पहले यहीं सामने आई। कांग्रेस ने शिव प्रकाश गरीबदास को मैदान में उतारा तो CPI ने अपने दिग्गज नेता अवधेश राय को। दोनों ही दावा कर रहे हैं कि वही असली महागठबंधन उम्मीदवार हैं। CPI के अवधेश राय का कहना है कि कांग्रेस हठधर्मिता कर रही है और उन्हें आरजेडी समेत वाम दलों का समर्थन मिला है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गरीबदास का आरोप है कि अवधेश राय बीजेपी की बी टीम बनकर काम करते हैं और जनता इस बार बदलाव लाएगी।

NSIT
Nsmch