LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

कटिहार में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, ‘वोट चोरी में चुनाव आयोग के इन अफसरों की भूमिका’

बिहार चुनाव में दूसरे चरण के मतदान के पहले प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग और भाजपा पर बड़ा हमला बोला है. प्रियंका कटिहार जिले में चुनाव प्रचार करने पहुंची थी.

Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi - फोटो : news4nation

Priyanka Gandhi : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को कटिहार ज़िले के कदवा में हुई एक जनसभा में ‘वोट चोरी’ का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने इसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त विवेक जोशी व एस.एस. संधू को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बड़े परिवर्तन के लिए उत्साहित है- बदलो सरकार, बदलो बिहार का मन जनता बना चुकी है।

प्रियंका गांधी ने कहा, “देश में कुछ लोग वोट चोरी कर रहे हैं, और उन्हें तीन लोगों का साथ मिल रहा है — ज्ञानेश कुमार, विवेक जोशी और एस.एस. संधू। ये तीनों चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारी हैं, लेकिन अपने संवैधानिक दायित्वों का पालन नहीं कर रहे। इन्होंने बिहार में 65 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए हैं। क्या इन्हें अपने पद की आड़ में छिपने दिया जाना चाहिए?”

उन्होंने आगे कहा, “क्या यह सही है कि ये लोग रिटायरमेंट के बाद चैन से जीवन बिताएं? जिन्होंने संविधान और देश के साथ विश्वासघात किया है, क्या जनता उन्हें भूल जाए? आपको इन तीनों के नाम प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के साथ याद रखने चाहिए।”

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को पूरी हो चुकी है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

NSIT
Nsmch