LATEST NEWS

  • Patna Masaurhi Murder
  • Patna Crime: पटना में खूनी वारदात, लोहे की रॉड से पीटकर युवक का कत्ल, रेलवे प्लेटफॉर्म पर फेंका

  • Nalanda Murder Man Shot Dead
  • Bihar News: पार्किंग विवाद में खूनी वारदात, पड़ोसी ने के सिर में मारी गोली, दशहरा मनाने आया था

  • PM Awas Yojana Beneficiaries
  • Bihar News: आवास योजना की सूची से नाम गायब होने पर भड़के ग्रामीण, आवास सहायक पर 3 हजार

  • Bihar Vande Bharat Special Train 2026
  • Bihar Vande Bharat Special Train 2026: दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, पटना-दिल्ली वंदे भारत स्पेशल का

  • PM Kisan 24th Installment 2026
  • PM Kisan 24th Installment 2026: बिहार के किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार, इस दिन खाते में

Bihar Election 2025: मतदान ड्यूटी के लिए तैनात पीठासीन पदाधिकारी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई मौत

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। इसी बीच अरवल में मतदान ड्यूटी के दौरान पीठासीन पदाधिकारी की तबीयत अचानक बिगड़ी गई। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

पीठासीन पदाधिकारी की मौत
पीठासीन पदाधिकारी की मौत - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। दूसरे चरण में बंपर वोटिंग हो रही है। दोपहर 1 बजे तक 47 फीसदी मतदान हुआ है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार अरवल में ड्यूटी के दौरान पीठासीन पदाधिकारी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। 

पीठासीन पदाधिकारी की मौत 

दरअसल, अरवल विधानसभा क्षेत्र के मनेरी बिगहा स्थित मतदान केंद्र संख्या 189 पर तैनात पीठासीन पदाधिकारी अरविंद कुमार की ड्यूटी के दौरान तबीयत अचानक बिगड़ गई। सहकर्मियों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चुनाव ड्यूटी के लिए हुए थी अरवल में नियुक्ति

अरविंद कुमार कल्याणपुर विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और चुनाव ड्यूटी के लिए अरवल में नियुक्त किए गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि मृतक अधिकारी के परिवार को सरकारी निर्देशानुसार अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। मतदान केंद्र पर बाद में अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती कर मतदान प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रखी गई।