LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मतदान से पहले प्रशांत किशोर को लगा बड़ा झटका, जनसुराज उम्मीदवार संजय सिंह ने थामा BJP का दामन, बदल गया सियासी समीकरण!

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव अपने चरम पर है और सहयोग, विरोध, नाराज़गी व वफ़ादारी इस खेल का हिस्सा बन गया है।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025
मतदान से पहले प्रशांत किशोर को लगा बड़ा झटका- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव अपने चरम पर है और सहयोग, विरोध, नाराज़गी व वफ़ादारी इस खेल का हिस्सा बन गया है। लेकिन मुंगेर में जो हुआ, उसे सियासत की जुबान में चुनावी पलटवार कहा जाएगा। मतदान से सिर्फ़ एक दिन पहले जनसुराज के प्रत्याशी संजय सिंह ने अचानक पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम लिया। यह फैसला किसी औपचारिक, धीमी प्रक्रिया से नहीं, बल्कि राजनीतिक बिजली की रफ्तार से हुआ आज ही BJP उम्मीदवार कुमार प्रणय की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण, और तुरंत समर्थन में उतरने का ऐलान।

यह कदम सिर्फ एक राजनीतिक मूव नहीं, बल्कि मुंगेर की जोड-तोड़ की राजनीति में जोरदार सदमा है। वोटों का माहौल गर्म है, और संजय सिंह जैसे प्रत्याशी का आख़िरी वक्त पर रंग बदलना विरोधियों के लिए बड़ा झटका बन गया है।

Diarch GO

अब सवाल साफ है क्या यह फैसला जनसुराज के वोटबैंक में सेंध लगाएगा?क्या विपक्ष को नुकसान BJP की जीत की राह आसान करेगा?मुंगेर में “सियासी खेल” अपने चरम पर पहुँच चुका है।

बहस सिर्फ दल-बदल तक नहीं रुकी। चर्चा की दूसरी लहर भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय की संपत्ति को लेकर छिड़ी हुई है। नामांकन के दौरान उनके हलफ़नामे में खुलासा हुआ कि वे 177 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के मालिक हैं यानी बिहार चुनाव के सबसे अमीर उम्मीदवारों में शामिल। जहाँ एक तरफ़ विरोधी इसे  पैसे की राजनीति करार दे रहे हैं, वहीं समर्थक इसे क्षमता, व्यापारिक सफलताओं और प्रभाव का प्रमाण बता रहे हैं।

NSIT
Nsmch

मुंगेर की ज़मीन अब त्रिकोणीय मुकाबले से आगे जाकर अचानक बदले गठजोड़ों की प्रयोगशाला बन चुकी है। मतदान कल है, और यह उलटफेर परिणामों पर सीधा असर डाल सकता है। राजनीति का सत्य यही है कि इस मैदान में आख़िरी पल में बदली चालें अक्सर पूरी बाज़ी पलट देती हैं।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान