LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: प्रशांत किशोर का वादा, बिहार में नहीं होगी मज़दूरी की मजबूरी , बोले, छठ पर घर लौटने वाले अब यहीं पाएंगे रोज़गार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की आहट तेज़ है और इसके साथ ही सियासी वादों की बारिश शुरू हो चुकी है।..

प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर का वादा, बिहार में नहीं होगी मज़दूरी की मजबूरी- फोटो : social Media

Bihar Vidhansabha Chunav 2025:  बिहार में विधानसभा चुनाव की आहट तेज़ है और इसके साथ ही सियासी वादों की बारिश शुरू हो चुकी है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने राज्य के युवाओं से बड़ा वादा करते हुए कहा है कि अगर जनता इस बार उनकी पार्टी को सत्ता में लाती है, तो किसी को भी नौकरी की तलाश में अपना घर छोड़कर दिल्ली, मुंबई या सूरत की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा।

प्रशांत किशोर ने कहा कि “अगर आप जन सुराज को वोट देंगे, तो जो लोग छठ के लिए घर आए हैं, वे अब रोज़गार के लिए बिहार से बाहर नहीं जाएंगे। बिहार के नौजवान अपने घर में ही सम्मानजनक काम पाएंगे।” उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य में रोज़गार के अवसरों की ऐसी प्रणाली स्थापित करेगी, जिससे युवाओं को बेहतर जीवनयापन का मौका मिलेगा।

किशोर ने कहा कि बिहार जन सुराज की “जन्मभूमि” है और पार्टी ने साढ़े तीन साल पहले यह संकल्प लिया था कि वह बिहार की जनता को राजनीतिक “बंधुआगिरी” से आज़ाद करेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब बिहार की जनता तय करे कि उसे “मौजूदा व्यवस्था का बोझ” ढोना है या असली बदलाव लाना है।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए किशोर ने कहा, “गुजरात में एक लाख करोड़ रुपये की बुलेट ट्रेन बन रही है, लेकिन बिहार के लोग छठ पर घर लौटने के लिए ट्रेन में सीट तक नहीं पा रहे। जिस राज्य ने देश को सबसे ज़्यादा मज़दूर दिए, वही आज बेरोज़गारी की राजधानी बन गया है।”

NSIT
Nsmch