LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: पावर स्टार पवन सिंह ने जोकहरी में किया मतदान, 152 नंबर बूथ पर डाला वोट, जनता से विकास के नाम पर फैसला करने की अपील

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज सुबह से ही सितारों और दिग्गजों का मतदान केंद्रों पर पहुंचना जारी है।

Power Star Pawan Singh
पावर स्टार पवन सिंह ने जोकहरी में किया मतदान- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज सुबह से ही सितारों और दिग्गजों का मतदान केंद्रों पर पहुंचना जारी है। इसी कड़ी में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और पावर स्टार पवन सिंह ने अपने पैतृक गांव जोकहरी पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होते हुए मतदान किया। सुरक्षा जवानों और समर्थकों के बीच वे मतदान केंद्र पहुँचे और बूथ संख्या 152 पर ईवीएम मशीन में अपनी सियासी पसंद दर्ज की।

मतदान के बाद पवन सिंह ने लोगों से विशेष अपील करते हुए कहा कि “वोट सिर्फ़ अधिकार नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण की सबसे मज़बूत ताक़त है।” उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे जाति-धर्म या व्यक्तिगत भावनाओं से ऊपर उठकर विकास, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्षेत्र की तरक्की को ध्यान में रखते हुए अपने मत का उपयोग करें।

Diarch GO

पवन सिंह ने कहा कि एक बटन देश की दिशा बदल सकता है और बिहार के विकास की कुंजी जनता के हाथों में है, इसलिए हर नागरिक को घर से निकलकर मतदान केंद्र तक ज़रूर जाना चाहिए। उनकी यह अपील युवाओं और पहले बार वोट देने वालों में खासा असर डालने वाली दिखी।

मतदान के बाद पवन सिंह की झलक पाने के लिए स्थानीय लोगों और प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली और उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रशासन ने इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी और भीड़ को नियंत्रित किया।

NSIT
Nsmch

मतदान केंद्रों पर ऐसे हाई-प्रोफ़ाइल चेहरों का पहुंचना चुनावी माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बनाता है। पवन सिंह की अपील ने यह संदेश स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में सेलिब्रिटी की पहचान नहीं, नागरिक की भागीदारी मायने रखती है और हर वोट बिहार के विकास की कहानी लिख सकता है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार