LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: वोटिंग के दिन राबड़ी की जागी ममता, की भावनात्मक अपील,बोलीं- तेजप्रताप अपने दम पर मैदान में, दोनों बेटों को गुड लक

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक तापमान वैसे ही ऊँचा है, लेकिन राज्य के सबसे बड़े सियासी घराने में मची खटपट ने इसे और भी विस्फोटक बना दिया।

Polling day Rabri s emotional appeal
वोटिंग के दिन राबड़ी की जागी ममता- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक तापमान वैसे ही ऊँचा है, लेकिन राज्य के सबसे बड़े सियासी घराने में मची खटपट ने इसे और भी विस्फोटक बना दिया। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को जब पार्टी और परिवार दोनों से बाहर का रास्ता दिखाया गया, तो उन्होंने बगावत का झंडा उठाते हुए अपनी नई पार्टी बना डाली और अलग मोर्चा खोल दिया। इसके बाद मैदान में सिर्फ़ चुनाव नहीं, बल्कि भाई बनाम भाई की सियासत भी दिखाई देने लगी।

लेकिन चुनावी शोर के बीच वोटिंग के दिन एक अलग तस्वीर सामने आई। पटना में अपने मताधिकार का प्रयोग करने से पहले राबड़ी देवी की ममता जाग उठी। उन्होंने दोनों बेटों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि “तेजप्रताप अपने पैरों पर खड़ा होकर लड़ रहा है।” यह बयान सियासत के घमासान के बीच भावनाओं की एक अलग परत जोड़ गया।

Diarch GO

तेजप्रताप और तेजस्वी यादव अलग-अलग राहों पर निकल पड़े और एक-दूसरे के खिलाफ़ चुनाव प्रचार तक कर डाला। तेजप्रताप लगातार तेजस्वी पर सियासी हमले करते रहे पहले उन्हें नादान कहा और फिर बयान को और तीखा करते हुए बच्चा तक बोल डाला। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी तंज कसा कि “चुनाव के बाद तेजस्वी को झुनझुना पकड़ाया जाएगा।” इस बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी और विरोधी खेमों में भी चर्चा तेज हो गई।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जनता किस बेटे को सियासी ताक़त देती है वह जो अकेले मैदान में उतरा है या वह जो गठबंधन का चेहरा बना हुआ है।जो भी हो, बिहार की राजनीति में इस बार भाईचारे की लड़ाई भी वोटों की कसौटी पर है, और नतीजे तय करेंगे कि मतदाता किस  पर भरोसा करते हैं बगावत या नेतृत्व।

NSIT
Nsmch