LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले सियासी संग्राम तेज, ओवैसी पर आपत्तिजनक बयान को लेकर तेजस्वी पर भड़की AIMIM

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सिर्फ एक दिन बचा है और सियासत का पारा आसमान छू रहा है।...

AIMIM
ओवैसी पर आपत्तिजनक बयान को लेकर तेजस्वी पर भड़की AIMIM- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सिर्फ एक दिन बचा है और सियासत का पारा आसमान छू रहा है। बयान-बाज़ी, आरोप-प्रत्यारोप और जुबानी वार अब चुनावी मैदान का सबसे तेज़ हथियार बन चुके हैं। इसी कड़ी में महुआ विधानसभा से AIMIM प्रत्याशी अमित कुमार उर्फ बच्चा राय ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है और उनसे असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ दिए बयान पर सार्वजनिक माफी की मांग की है।

दरअसल, तेजस्वी यादव द्वारा ओवैसी को चरमपंथी कहने के बाद AIMIM समर्थकों में नाराज़गी बढ़ गई है। अब ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार खुलकर मैदान में उतर आए हैं और तेजस्वी के खिलाफ सियासी मोर्चा खोल दिया है।

Diarch GO

मीडिया से बातचीत में बच्चा राय ने कहा कि तेजस्वी यादव को अब अल्पसंख्यक समाज ने पूरी तरह नकार दिया है। उनका जनाधार खिसक रहा है और इसी बौखलाहट में वह दलितों, शोषितों और वंचितों की आवाज़ ओवैसी जी पर अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव को ओवैसी साहब से माफी मांगनी होगी। इस चुनाव में अल्पसंख्यक समाज तेजस्वी को करारा जवाब देगा, और उनका जवाब होगा— वोट।

NSIT
Nsmch

पहले चरण से पहले यह बयानबाज़ी चुनावी तापमान और बढ़ा रही है। महुआ में AIMIM की सक्रियता और अल्पसंख्यक वोटों की नाराज़गी क्या चुनावी गणित बदल देगी, यह नतीजे तय करेंगे, लेकिन इतना साफ है कि बिहार की सियासत में जुबानी मोर्चा अब और धारदार हो चुका है।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार