LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: भोजपुर में सियासी हिंसा की दस्तक, जनसुराज प्रत्याशी डॉ विजय गुप्ता के काफिले पर हमला, बाल-बाल बचे उम्मीदवार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भोजपुर जिले में जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. विजय गुप्ता के काफिले पर हमला कर दिया गया।...

Political Violence Erupts in Bhojpur
जनसुराज प्रत्याशी डॉ विजय गुप्ता के काफिले पर हमला- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भोजपुर जिले में जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. विजय गुप्ता के काफिले पर  हमला कर दिया गया। घटना पिरौटा गांव के पास उस समय हुई, जब डॉ. गुप्ता चुनाव प्रचार से लौट रहे थे।जानकारी के अनुसार, अचानक एक युवक ने उनके कार्यकर्ताओं की गाड़ी पर चढ़कर गाली-गलौज और अभद्र टिप्पणी शुरू कर दी। उसने न केवल अपशब्द कहे बल्कि गाड़ी का शीशा भी तोड़ डाला, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान प्रत्याशी डॉ. विजय गुप्ता दूसरी गाड़ी में मौजूद थे, जिससे वे बाल-बाल बच गए।

ग्रामीणों और समर्थकों ने मिलकर हमलावर को किसी तरह काफिले से दूर किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने एक राजनीतिक दल का नाम लेकर आपत्तिजनक नारे भी लगाए। इससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति हो गई।

Diarch GO

घटना के बाद डॉ. विजय गुप्ता ने इसे एक “सोची-समझी राजनीतिक साजिश” बताया। उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर जा रहे हैं, लेकिन कुछ ताकतें लोकतंत्र की आवाज को हिंसा से कुचलना चाहती हैं। यह हमला हमारी आवाज को दबाने की कोशिश है, मगर हम डरने वाले नहीं हैं।

जनसुराज पार्टी की स्थानीय इकाई ने प्रशासन से हमलावर की गिरफ्तारी और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। वहीं, इस घटना के बाद भोजपुर जिले में चुनावी सरगर्मी और तनाव दोनों ही बढ़ गए हैं।

NSIT
Nsmch

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खतरा हैं और प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

रिपोर्टर –आशीष कुमार