LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: तारापुर में सियासी भूचाल, वीआईपी से बागी सकलदेव बिंद ने तेजस्वी और राजद पर साधा निशाना

Bihar Vidhansabha Chunav 2025:सकलदेव बिंद ने तेजस्वी यादव और राजद पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि निषाद समाज अब पूरी ताकत के साथ बीजेपी प्रत्याशी और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जिताने में जुटा है।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: तारापुर में सियासी भूचाल,  वी
तारापुर में सियासी भूचाल- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: तारापुर विधानसभा सीट पर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। वीआईपी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बागी नेता सकलदेव बिंद ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने तेजस्वी यादव और राजद पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि निषाद समाज अब पूरी ताकत के साथ बीजेपी प्रत्याशी और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जिताने में जुटा है।

सकलदेव बिंद ने कहा कि गठबंधन में उनके साथ बड़ा अन्याय हुआ है। उनका आरोप है कि तेजस्वी यादव के कहने पर उन्होंने 14 अक्टूबर को तारापुर विधानसभा से नामांकन कराया था, लेकिन उसके बाद आरजेडी ने वहां से अपना उम्मीदवार उतार दिया। इससे नाराज होकर उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया।

बिंद ने बताया कि वे वर्ष 2000 से राजद के साथ रहे और 2014 में वीआईपी पार्टी से जुड़े। अब 25 साल का हिसाब 2025 में चुकाने की तैयारी है। उनका दावा है कि अति पिछड़ा वर्ग और निषाद समाज पूरी मजबूती के साथ बीजेपी के पक्ष में है और सम्राट चौधरी को दोबारा डिप्टी सीएम बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

सकलदेव ने यह भी आरोप लगाया कि मुकेश साहनी के भाई संतोष साहनी के खिलाफ भी आरजेडी ने प्रत्याशी उतार दिया, जिससे यह साफ़ होता है कि राजद वीआईपी पार्टी को कमजोर करना चाहती है। उन्होंने भरोसा जताया कि बीजेपी में उन्हें निष्पक्ष रूप से काम करने का मौका मिलेगा और पार्टी उन्हें नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

NSIT
Nsmch

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि सकलदेव बिंद का बीजेपी में शामिल होना तारापुर विधानसभा में निषाद समाज के वोट बैंक पर बड़ा असर डाल सकता है, और यह सीट चुनावी दृष्टि से निर्णायक बन सकती है।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान