LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: आरा में मोदी की एंट्री से सियासी चढ़ा पारा, सुरक्षा व्यवस्था में जुटा प्रशासनिक अमला, सुरक्षा में तैनात एसपीजी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: आरा की धरती पर होने वाली पीएम की सभा न सिर्फ़ एक चुनावी शो-डाउन मानी जा रही है, बल्कि एनडीए के लिए मनोबल बढ़ाने वाला मास्टरस्ट्रोक भी साबित हो सकती है।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025
आरा में मोदी की एंट्री से सियासी चढ़ा पारा- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के सरगर्मी भरे माहौल में अब सबकी नज़रें भोजपुर ज़िले के आरा पर टिक गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। पीएम मोदी जल्द ही आरा पहुंचकर एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री की सभा को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर तैयारियां ज़ोर-शोर से जारी हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं  जिले के एसपी और डीएम खुद तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सभा स्थल के चारों ओर मज़बूत बैरिकेडिंग की गई है ताकि भीड़ पर नियंत्रण रखा जा सके। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कई रूट डायवर्जन लागू किए गए हैं।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एसपीजी की विशेष टीम पहले ही आरा पहुंच चुकी है। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ मिलकर एसपीजी ने सुरक्षा व्यवस्था की पूरी समीक्षा की है। आस-पास के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

वहीं, भोजपुर ज़िले के भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं में पीएम मोदी के आगमन को लेकर ग़ज़ब का जोश देखा जा रहा है। जगह-जगह बैनर, पोस्टर और स्वागत द्वार लगाए जा रहे हैं। समर्थक मोदी-मोदी के नारों से माहौल को चुनावी रंग दे रहे हैं।

NSIT
Nsmch

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पीएम मोदी की रैली भोजपुर समेत आसपास के जिलों के सियासी समीकरणों पर गहरा असर डाल सकती है। उम्मीद की जा रही है कि मोदी अपने संबोधन में विकास, सुशासन और स्थिरता के मुद्दों पर जनता से संवाद करेंगे और एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन की अपील करेंगे।

आरा की धरती पर होने वाली यह सभा न सिर्फ़ एक चुनावी शो-डाउन मानी जा रही है, बल्कि एनडीए के लिए मनोबल बढ़ाने वाला मास्टरस्ट्रोक भी साबित हो सकती है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार