LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन पटना में करेंगे रैली, कई जिलों में भरेंगे हुंकार, जानिए पूरा कार्यक्रम

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हैं। पीएम मोदी एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। पीएम मोदी 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को बिहार आ रहे हैं। पीएम मोदी एक बार फिर चुनावी हुंकार भरेंगे...

पीएम मोदी
पटना में पीएम मोदी करेंगे रैली - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। चुनाव प्रचार का दौर जारी है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होना है तो वहीं दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। मतदान से पहले सभी दल के वरिष्ठ नेता अपने अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। एक ओर जहां सीएम नीतीश चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव भी जोरों शोरों से अपने प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी कड़ी में खबर सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार आने वाले हैं। बिहार में पीएम मोदी जनसभाओं को संबोधित करने के साथ साथ पटना में रैली भी करेंगे। इसकी जानकारी बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायवाल ने की है। 

फिर बिहार आ रहे हैं  पीएम मोदी 

जानकारी अनुसार पीएम मोदी 30 अक्टूबर को बिहार आएंगे। जिसके बाद फिर 2 नवंबर को पीएम मोदी बिहार में होंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हैं। जानकारी अनुसार पीएम मोदी 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर और छपरा में भी रैलियों को संबोधित करेंगे। जिसके बाद 2 नवंबर को पीएम मोदी नवादा, आरा में सभा को संबोधित करेंगे तो वहीं इसी दिन पटना में रैली भी करेंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर भोजपुर जिले में चुनावी हलचल तेज हो गई है। पार्टी व प्रशासनिक तैयारियों के बीच, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 2 नवंबर को आरा के मझौआ हवाई अड्डा मैदान में एक बड़े चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह रैली एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित की जा रही है।

आरा -नवादा में पीएम मोदी की चुनावी सभा 

जनसभा की तैयारियों के लिए मैदान में करीब 1 लाख स्क्वायर फीट का हैंगर-पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल निर्माण में लगभग ढाई सौ मजदूर दिन-रात काम कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि पंडाल में 50,000 से अधिक कुर्सियां लगाई जाएंगी और जनसभा में लाखों लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। हैंडलिंग और बैठने की व्यवस्था के अलावा सुरक्षा व व्यवस्थागत तैयारियों को देखते हुए तीन बड़े हैंगर लगाए जा रहे हैं, साथ ही एक छोटा हैंगर भी तैयार किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि हैंगर व सीटिंग व्यवस्था को जल्द पूरा कर लिया जाएगा ताकि प्रधानमंत्री के आगमन पर कोई रुकावट न हो।

पटना में रोड शो करेंगे पीएम मोदी 

पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि 2 नवंबर को प्रधानमंत्री पटना में रोड शो भी करेंगे और उसी श्रृंखला के तहत आरा और नवादा में जनसभाएं होंगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर और छपरा में भी रैलियों को संबोधित करेंगे। जायसवाल ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता तैयारियों में जुटे हुए हैं और भाजपा की कोशिश है कि जनता तक सीधे तौर पर कार्यक्रम के माध्यम से पहुंचा जाए।

NSIT
Nsmch

2 नवंबर  को होगा धमाका

वहीं, विपक्ष के रुख का जिक्र करते हुए बताया गया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने NDA के वादों पर सवाल उठाए हैं और उन्हें जुमला बताया है। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2 नवंबर को “धमाका होगा” और उनका दावा है कि बिहार में विपक्ष का करारा सामना होना तय है। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भी तंज कसते हुए कहा कि अल्पसंख्यक वोट इस बार NDA के साथ जाएंगे। मझौआ मैदान से प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों पर स्थानीय कार्यकर्ता व प्रशासनिक टीमें मिलकर काम कर रही हैं। जिले के कई हिस्सों से लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद कर रहे हैं और जनसभा को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

आरा से आशीष पटना से वंदना की रिपोर्ट