LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री आज बढ़ाएंगे विपक्ष की टेंशन,समस्तीपुर-बेगूसराय में पीएम मोदी का हुंकार, अमित शाह और नड्डा भी करेंगे बड़ा प्रचार

Bihar Election 2025: बिहार में आज बीजेपी के तीन वरिष्ठ नेता धुआंधार चुनावी प्रचार करेंगे। पीएम मोदी समस्तीपुर और बेगूसराय में हुंकार भरेंगे तो वहीं अमित शाह सीवान और बक्सर तो जेपी नड्डा हाजीपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे...

पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा
बीजेपी दिग्गज बढ़ाएंगे टेंशन - फोटो : social media

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब सभी पार्टियां चुनावी प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। एनडीए की ओर से प्रचार प्रसार जारी है। इसी कड़ी में आज बीजेपी के तीन वरिष्ठ नेता बिहार में होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार में तुफानी प्रचार करेंगे। जेपी नड्डा कल से बिहार में ही हैं। वहीं आज पीएम मोदी बिहार पहुंच रहे हैं। जानकारी अनुसार पीएम मोदी शुक्रवार को समस्तीपुर और बेगूसराय में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की यह बिहार दौरे की अहम कड़ी मानी जा रही है, जिसमें वे वोटरों से सीधा संवाद करेंगे और महागठबंधन पर तीखा हमला बोल सकते हैं।

समस्तीपुर में पीएम मोदी का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले समस्तीपुर पहुंचेंगे। जहां वे जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति भवन (कर्पूरीग्राम, पितौझिया) जाकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे दूधपूरा एयरपोर्ट मैदान में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जानकारी अनुसार पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से कर्पूरीग्राम जाएंगे। जहां केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर उनका स्वागत करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद रहेंगे।

सड़क मार्ग से पहुंचेंगे कार्यक्रम स्थल

कर्पूरीग्राम से लगभग तीन किलोमीटर दूर दूधपूरा जनसभा स्थल तक पीएम मोदी सड़क मार्ग से पहुंचेंगे। यहां उनका करीब 45 मिनट का कार्यक्रम तय है। समस्तीपुर में उनका कुल 1 घंटा 10 मिनट का प्रवास निर्धारित है, जिसके बाद वे बेगूसराय के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एसपीजी और स्थानीय पुलिस ने मिलकर चार-लेयर सुरक्षा घेरा तैयार किया है। पहली और दूसरी लेयर में एसपीजी और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती होगी। तीसरी और चौथी लेयर में बीएमपी और जिला पुलिस के जवान रहेंगे। कर्पूरीग्राम से दूधपूरा तक एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

बेगूसराय में दूसरी जनसभा

समस्तीपुर के बाद पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से बेगूसराय के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1:45 बजे उलाव एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट मैदान में ही उनका जनसभा स्थल तैयार किया गया है, जहां वे चार जिलों के 12 एनडीए प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन की अपील करेंगे। इन जिलों में बेगूसराय (7 सीटें), खगड़िया (2), लखीसराय (2) और मुंगेर (1) शामिल हैं। सभा स्थल पर एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, और मुख्य पंडाल के साथ तीन जर्मन हैंगर भी बनाए गए हैं। मंच पर पीएम मोदी के साथ गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, सीआर पाटिल, जीतन राम मांझी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी और बीडी शर्मा मौजूद रहेंगे। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, और वीआईपी व आम जनता के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।

NSIT
Nsmch

अमित शाह और नड्डा भी भरेंगे हुंकार

एनडीए का चुनावी मोर्चा मजबूत करने में बीजेपी के शीर्ष नेता जुट गए हैं। पीएम मोदी की रैली के साथ ही आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार के सीवान और बक्सर में जनसभा करेंगे। वहीं जेपी नड्डा हाजीपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को औरंगाबाद के गोह में सभा की और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा था कि RJD का मतलब है रंगदारी, जंगलराज और दादागिरी। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस घोषित किए जाने पर कहा कि लालू यादव ने जबरदस्ती अपने बेटे को सीएम उम्मीदवार बनाया है। बिहार की जनता अब लूट और भ्रष्टाचार के दौर में लौटना नहीं चाहती।

महागठबंधन पर पीएम मोदी का वार

गौरतलब हो कि, चुनावी माहौल में प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं से बातचीत में महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन नहीं, ‘लठबंधन’ है। बिहार की जनता ने जंगलराज को हटाया था और अब किसी भी कीमत पर वह दौर वापस नहीं आने देगी।