LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मुजफ्फरपुर से मोदी की हुंकार,कहा-"बिहार के मालिकों, मैं आपका कर्ज़दार हूं" , बारिश में भी उमड़ा जनसैलाब, बज्जिका में किया अभिनंदन

मोदी ने जनसभा में कहा “बिहार के मेरे मालिकों, मैं आपका बहुत बड़ा कर्ज़दार हूँ। ....

PM Modi Roars in Muzaffarpur
मुजफ्फरपुर से मोदी की हुंकार- फोटो : social Media

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग से ठीक छह दिन पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुजफ्फरपुर की धरती से सियासी बिगुल फूंक दिया। बारिश की बौछारों के बावजूद लोगों की भारी भीड़ ने मोतीपुर चीनी मिल मैदान को जनसागर में बदल दिया। मंच पर एनडीए के सभी बड़े नेता मौजूद रहे और प्रधानमंत्री ने बज्जिका भाषा में लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा  “यहां की लीची जितनी मीठी है, उतनी ही मीठी आपकी बोली भी।”

प्रधानमंत्री सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे, जहाँ उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आगामी चुनाव पर रणनीतिक चर्चा की। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरपुर पहुँचे, जहाँ पहले से ही लोगों का विशाल हुजूम उनका इंतज़ार कर रहा था।

मोदी ने जनसभा में कहा “बिहार के मेरे मालिकों, मैं आपका बहुत बड़ा कर्ज़दार हूँ। यह जो सैलाब उमड़ा है, यह सिर्फ़ भीड़ नहीं, जनता का जनादेश है। ये भीड़ बता रही है कि बिहार में फिर एक बार NDA की सरकार बनेगी, और फिर से सुशासन लौटेगा।”

पीएम के संबोधन के दौरान लोगों में जोश और उत्साह देखने लायक था। बारिश में भी हजारों की भीड़ मैदान में डटी रही। प्रधानमंत्री ने युवाओं की मौजूदगी की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार का युवा अब विकास की राजनीति चाहता है, न कि वादों और तुष्टीकरण की। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर नए बिहार की नींव रखी है, जहाँ शिक्षा, रोजगार और बुनियादी ढांचे पर तेज़ी से काम हो रहा है।

NSIT
Nsmch

इस दौरान एनडीए के शीर्ष नेता और उम्मीदवार मंच पर मौजूद रहे। सभा में प्रधानमंत्री का भाषण करीब आधे घंटे तक चला। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने पुख़्ता इंतज़ाम किए थे। डीएम सुभ्रत कुमार सेन ने बताया कि पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख़्ती से पालन किया गया।

सभा समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी करीब 12 बजकर 30 मिनट पर सारण के लिए रवाना होगें, जहाँ वे दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुजफ्फरपुर की यह सभा न सिर्फ़ भीड़ के लिहाज़ से ऐतिहासिक है, बल्कि राजनीतिक संदेश के तौर पर भी मोदी की यह हुंकार बिहार की सियासत में गूंज छोड़ गई।