LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

PM Modi In Bihar: फारबिसगंज में गरजे पीएम मोदी, कहा- राजद ने पीढ़ी का भविष्य खाया, आज बिहार कह रहा ,फिर एक बार NDA सरकार

पीएम मोदी ने अपनी जनसभा की शुरुआत मैथिली में करते हुए कहा कि मैं यहां नेता बनकर नहीं, आपके परिवार का सदस्य बनकर आया हूं।...

PM Modi roared in Forbesganj
फारबिसगंज में गरजे पीएम मोदी- फोटो : social Media

PM Modi In Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में वोटिंग जारी है और इसी बीच  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अररिया के फारबिसगंज पहुंचे, जहाँ चुनावी माहौल जमकर गरमाया। पीएम मोदी ने अपनी जनसभा की शुरुआत मैथिली में करते हुए कहा कि मैं यहां नेता बनकर नहीं, आपके परिवार का सदस्य बनकर आया हूं।भीड़ ने तालियों और नारों से जोरदार स्वागत किया और सभा स्थल में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरे बिहार में मतदान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं,बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं… और जनता की आवाज़ साफ है फिर एक बार NDA सरकार।उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन सरकार आने के बाद बिहार विकास की तेज रफ्तार पर दौड़ा।मोदी बोले कि ये काम साबित करते हैं कि NDA बिहार के भविष्य को मजबूत कर रहा है।

महिलाओं की बड़ी मौजूदगी को देखकर पीएम ने हल्के अंदाज़ में कहा कि आप इतनी सुबह घर से निकल गईं… घरवालों को आज खाना मिलेगा कि नहीं? या सुबह 4 बजे उठकर बना दिया होगा! सभा में हंसी गूंज उठी।

पीएम मोदी ने कहा कि राजद  ने बिहार की पूरी एक पीढ़ी का भविष्य बर्बाद कर दिया। जहां कट्टा और क्रूरता का राज हो, वहाँ कानून दम तोड़ देता है। विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है, पर RJD और कांग्रेस यह कभी नहीं कर सकते।उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष ने वर्षों तक बिहार पर राज किया, लेकिन जनता को मिला छल, अपराध, और विश्वासघात।

NSIT
Nsmch

उधर राजद ने आरोप लगाए कि बिजली कटी जा रही है, बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की जा रही है साथ हीं  जानबूझकर धीमी वोटिंग की जा रही है।लेकिन चुनाव आयोग ने बयान जारी कर कहा कि ये आरोप भ्रामक और झूठे हैं, और सभी केंद्रों पर मतदान निष्पक्ष व पारदर्शी रूप से हो रहा है।फारबीसगंज में सभा में मोदी ने राजद पर सीधा हमला करते हुए कहा कि राजद राज में काम जीरो था… सब कुछ  नील-बटे-सन्नाटा।