LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Modi Road Show In Bihar: बिहार में सियासी भूचाल के बीच पीएम मोदी का रोड शो आज, इन रास्तों से गुजरेगा मोदी का काफिला, आरा-नवादा में भरेंगे हुंकार

Modi Road Show In Bihar: राजधानी पटना में करीब 2.8 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। इसे बीजेपी का अब तक का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है, जिसके जरिए पार्टी पटना की 14 विधानसभा सीटों को साधने की रणनीति पर काम कर रही है।

पीएम मोदी
पटना में पीएम मोदी का रोड शो आज - फोटो : social media

Modi Road Show In Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में मेगा चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। एक ओर जहां  पीएम मोदी रविवार को आरा और नवादा में चुनावी सभाओं को संबोधित करने के साथ ही राजधानी पटना में करीब 2.8 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। इसे बीजेपी का अब तक का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है, जिसके जरिए पार्टी पटना की 14 विधानसभा सीटों को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री का रोड शो शाम 5 बजे कदमकुआं स्थित दिनकर चौक से शुरू होगा। जो नाला रोड, ठाकुरबाड़ी, बारी पथ और बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान के उद्योग भवन तक पहुंचेगा। पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

पटना साहिब गुरुद्वारा में टेकेंगे मत्था

कार्यक्रम के दौरान 10 से अधिक स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं। जहां प्रधानमंत्री का स्वागत फूलों की वर्षा, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा। रोड शो के बाद प्रधानमंत्री शाम 6:45 बजे पटना साहिब के गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे। इससे पहले पीएम मोदी की पहली सभा आरा में सुबह 11 बजे और दूसरी नवादा में दोपहर 1 बजे होगी। आगामी कार्यक्रमों के तहत प्रधानमंत्री 3 नवंबर को सहरसा और कटिहार में तथा 4 नवंबर को राज्य की महिलाओं के साथ ऑनलाइन संवाद करेंगे।

इन रास्तों से गुजरेगा पीएम मोदी का रोड शो 

पीएम मोदी का रोड शो दिनकर चौराहा से शुरु होगा। जो नाला रोड होते हुए ठाकुरबाड़ी रोड, बारी पथ, बाकरगंज होते हुए उद्योग भवन गांधी मैदान तक पहुंचेगा। इस दौरान भारी संख्या में समर्थक पीएम मोदी का भव्य स्वागत करेंगे।   

भगवा रंग में रंगेगा पूरा पटना

रोड शो की तैयारी को लेकर पटना जिला इकाई को मुख्य जिम्मेदारी दी गई है। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को कार्यक्रम संचालन का दायित्व सौंपा गया है। पूरे मार्ग को भगवा रंग में रंगने की तैयारी है। जगह-जगह होर्डिंग, बैनर, और पीएम मोदी के विशाल कटआउट लगाए जा रहे हैं। सड़कों पर फूलों की सजावट और लाइटिंग की जाएगी।

NSIT
Nsmch

बीजेपी ने रोड शो को सुपर संडे दिया नाम 

बीजेपी ने इस रोड शो को “सुपर संडे” का नाम दिया है। बताया जा रहा है कि रोड शो के रास्ते में 30 से अधिक स्वागत स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जिन पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहेंगे। पूरे आयोजन की जिम्मेदारी मंत्री नितिन नवीन को सौंपी गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह रोड शो बिहार चुनाव के लिए बीजेपी का बड़ा प्रदर्शन होगा, जो आगामी चरणों के मतदान से पहले राजनीतिक माहौल को गर्म कर सकता है।