LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: '1 GB डेटा एक कप चाय से भी सस्ता', PM मोदी ने समस्तीपुर से लालू-तेजस्वी को खूब सुनाया, फ्लैश लाइट ऑन कराकर पूछा लालटेन की क्या जरुरत

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में हैं। पीएम मोदी समस्तीपुर में चुनावी सभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने राजद-कांग्रसे पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने बिहार की जनता से पूछा कि सबके हाथों में लाइट है तो लालटेन की क्या जरुरत.

पीएम मोदी
अब लोगों का लालटेन की क्या जरुरत - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव कर्पूरी ग्राम से की। जहां उन्होंने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने मिथिला भाषा में संबोधन शुरू करते हुए कहा कि मैंने जिंदगी गुजरात में बिताई है, लेकिन दिवाली के बाद इतनी बड़ी भीड़ जुटना, यह बिहार के लोगों के उत्साह को दर्शाता है। उन्होंने सभा में मौजूद जनसमूह का आभार जताया।

एक चाय से भी 1 जेबी डेटा सस्ता 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अब दोबारा जंगलराज को वापस नहीं लाना चाहते। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों से अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने के लिए कहा जिसके बाद मौके पर मौजूद सभी कार्यकर्ता और जनता ने फोन के फ्लैश लाइट को ऑन कर लिया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि जब सबके पास इतनी लाइट है, तो फिर लालटेन की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज 1GB डेटा एक कप चाय से सस्ता है, जिसका फायदा बिहार के नौजवान उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, रील्स बना रहे युवा बिहार की नई रचनात्मक शक्ति हैं, इसमें एनडीए की नीतियों का बड़ा योगदान है। आज रील्स बनाकर जैसे युवा पैसे कमा रहे हैं वो एनडीए के नीतियों का ही नतीजा है। 

अब सीधी खाते में आते हैं पैसे 

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने जन धन योजना के तहत बैंक खाते खुलवाए, जिससे सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पहले के शासन में बीच में ही पैसा गायब हो जाता था, अब सब पारदर्शी है। पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस को सिर्फ अपने परिवार के राजनीतिक भविष्य की चिंता है, बिहार के विकास की नहीं। उन्होंने कहा कि बिहार आर्यभट्ट की धरती है, यहां के युवा सब समझते हैं। झूठ और भ्रम फैलाने वालों को जनता जवाब देगी।

2005 में मिली मुक्ति 

समस्तीपुर की सभा में प्रधानमंत्री मोदी ने तेजस्वी यादव और कांग्रेस गठबंधन पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि 2005 में बिहार ने आरजेडी के जंगलराज से मुक्ति पाई थी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा कि यूपीए शासन के दौरान आरजेडी बिहार से बदला लेती रही और विकास योजनाओं में अड़ंगा डालती रही। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में बिहार को जितना पैसा मिला था, उससे तीन गुना ज्यादा एनडीए सरकार ने दिया। 

NSIT
Nsmch

बिहार में एनडीए की बनाए सरकार 

उन्होंने बिहार में वंदे भारत ट्रेन, दरभंगा एयरपोर्ट, नई रेलवे लाइन, बिजली कारखानों और निवेश के बढ़ते अवसरों का जिक्र करते हुए कहा कि वो दिन दूर नहीं जब हर जिले में स्टार्टअप कंपनियां होंगी। अंत में पीएम ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा। बिहार अब विकास और सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ चुका है।