LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Election 2025: पहले चरण के मतदान के दिन बिहार दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, यहां से भरेंगे हुंकार, कल पटना में मेगा रोड शो

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर एक बार एनडीए सरकार की वापसी के मिशन पर पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी लगातार बिहार के अलग-अलग जिलों में चुनावी रैलियां कर रहे हैं...

पीएम मोदी
पीएम मोदी 6 नवंबर को भरेंगे हुंकार- फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी सातवें आसमान पर है। सभी पार्टी के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 नवंबर यानी पहले चरण के मतदान के दिन बिहार दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी 6 नवंबर को भागलपुर और अररिया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

6 नवंबर को पीएम मोदी बिहार में भरेंगे हुंकार 

दरअसल, बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार के अनुसार, प्रधानमंत्री 6 नवंबर को बिहार के दौरे पर रहेंगे। उसी दिन पहले चरण की वोटिंग भी होनी है। पीएम मोदी उस दिन दूसरे चरण के विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को संबोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री की भागलपुर और अररिया में बड़ी जनसभाएं तय हैं। भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में होने वाली रैली में लगभग 5 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है।

Diarch GO

कल पटना में करेंगे रोड शो 

इससे पहले 2 नवंबर (रविवार) को पीएम मोदी पटना में रोड शो करेंगे। रोड शो शाम 5 बजे दिनकर गोलंबर से शुरू होगा और कदमकुआं, बारीपथ, बाकरगंज होते हुए उद्योग भवन तक जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। करीब 2000 पुलिस बल और अर्धसैनिक जवानों की तैनाती की गई है। ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया गया है। कदमकुआं से दरियापुर की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद रहेगा।

3 नवंबर को कटिहार और सहरसा में चुनावी सभा 

इसी दिन पीएम की एक रैली नवादा में भी होगी। वहीं 3 नवंबर को प्रधानमंत्री कटिहार और सहरसा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कटिहार में उनके साथ पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद मंच साझा करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले 30 अक्टूबर को पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर के मोतीपुर और छपरा में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला था। 

NSIT
Nsmch

24 अक्टूबर से हुई थी चुनावी अभियान की शुरुआत 

उन्होंने कहा था कि बिहार में विकास की रफ्तार थमने नहीं दी जाएगी और एनडीए सरकार ही राज्य को आगे ले जाने का भरोसा देती है। पीएम मोदी ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को समस्तीपुर से की थी। यह भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की धरती है  जहां से उन्होंने "मिशन बिहार" का शंखनाद किया था।