LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025:“जंगलराज के सौदागर बिहार लौटाना चाहते हैं, लेकिन बिहार अब जाग चुका है”, छपरा में पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर किया प्रहार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025:बिहार के चुनावी रण में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हुंकार ने सियासी माहौल को गरमा दिया।...

PM Modi in Chhapra
जंगलराज के सौदागर बिहार लौटाना चाहते हैं, लेकिन बिहार अब जाग चुका है”- फोटो : social Media

Bihar Vidhansabha Chunav 2025:बिहार के चुनावी रण में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हुंकार ने सियासी माहौल को गरमा दिया। गुरुवार को मुजफ्फरपुर और छपरा में हुई उनकी रैलियों में भीड़ उमड़ी, और पीएम मोदी ने कांग्रेस-राजद गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।छपरा की सभा में पीएम मोदी ने कहा कि नरेंद्र-नीतीश आपके सपनों को पूरा करने में जुटे हैं, जबकि कांग्रेस-राजद वाले बिहार और बिहारियों का अपमान करने में लगे हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर तीखा वार करते हुए कहा कि तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस के नेता बिहारियों को गालियां देते हैं, तमिलनाडु में डीएमके के नेता उन्हें प्रताड़ित करते हैं, और अब कांग्रेस ने उन्हीं लोगों को बिहार चुनाव प्रचार के लिए बुला लिया है  यह सोची-समझी साजिश है।

Diarch GO

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस इस बार राजद को नीचा दिखाने के लिए ऐसी चाल चल रही है  , कांग्रेस चाहती है कि राजद का चुनाव में नुकसान हो, इसलिए बिहारियों का अपमान करने वाले चेहरों को मंच पर लाकर बैठा रही है।

उन्होंने इसे “गठबंधन के भीतर की गहरी खाई” बताया और कहा कि अब जनता समझ चुकी है कि इन पार्टियों का एजेंडा सिर्फ सत्ता की भूख है, जनता की नहीं।प्रधानमंत्री मोदी ने राजद-कांग्रेस के घोषणापत्रों पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि आरजेडी का घोषणापत्र, कांग्रेस का घोषणापत्र ,यह घोषणापत्र नहीं, रेट लिस्ट है। हर वादे के पीछे वसूली, लूट और भ्रष्टाचार की बू आती है।

NSIT
Nsmch

उन्होंने जनता को चेताया कि जंगलराज की वापसी का खतरा मंडरा रहा है  ,जो लोग बिहार को अंधेरे में ले गए, वही आज नई बोली में पुराने इरादे लेकर आए हैं। ये लोग लालच दिखाकर जनता को फिर से गुमराह करना चाहते हैं, लेकिन बिहार अब जाग चुका है।छपरा की भीड़ से पीएम मोदी ने अपील की  बिहार को फिर से अराजकता में मत जाने देना, ये चुनाव विकास बनाम विनाश का है। नरेंद्र और नीतीश साथ हैं, ताकि बिहार का हर सपना साकार हो सके।

भीड़ ने ‘जय बिहार, जय मोदी’ के नारों से सभा स्थल गूंजा दिया...