LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Election 2025: राजद-कांग्रेस की 5 पहचान -'कट्‌टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन, करप्शन', पीएम मोदी का हमला

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद-कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजद कांग्रेस की पहचान 'कट्‌टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन, करप्शन' से है...

पीएम मोदी
पीएम मोदी का बड़ा हमला - फोटो : News4nation

Bihar Election 2025:  बिहार में सियासी सरगर्मी तेज है। चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज पीएम मोदी बिहार में हैं। पीएम मोदी मुजफ्फपुर के मोतीपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने राजद और कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला है। पीएम मोदी ने राजद-कांग्रेस की पहचान भी बताया। उन्होंने पांच "क" को राजद कांग्रेस का पहचान बताया। पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग कभी बिहार को विकसित नहीं बना सकते हैं। 

राजद कांग्रेस की 5 "क" की पहचान

पीएम मोदी ने कहा कि,  RJD और कांग्रेस वालों की पहचान सिर्फ 5 चीजों से है। कट्‌टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन, करप्शन ये जंगल राज की पहचान है। जहां क्रूरता और कटुता का राज हो वहां कानून का राज दम तोड़ देता है। जहां राजद कांग्रेस हो वहां समाज में सद्भाव मुश्किल होता है। जहां इनका कुशासन हो वहां विकास का नामो निशान नहीं होता और जहां करप्शन हो वहां सामाजिक न्याय कभी नहीं मिल सकता। वहां गरीबों का हक लुट जाता है सिर्फ और सिर्फ कुछ परिवार ही फलते फूलते हैं।

Diarch GO

जो जमीन हथियाते थे वो क्या जमीन देंगे

पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग कहते हैं रोजगार के लिए जमीन देंगे। जिनका खुद का इतिहास जमीन हथियाने का है क्या वो बिहार के उद्योग के लिए जमीन देंगे। पीएम मोदी ने कहा कि, विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है। RJD और कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बना सकता है। इन लोगों ने बिहार पर कई सालों तक राज किया। इन लोगों ने आपके साथ सिर्फ विश्वासघात किया है।

राजद का जंगलराज 

उन्होंने कहा कि जंगलराज में गाड़ियों के शोरूम लूट लिए जाते थे। गोलू अपहरण कांड तो आपने सुना होगा। किडनैपिंग के बाद छोटे से बच्चे के टुकड़े कर दिए गए थे। RJD-कांग्रेस के राज में ये अपहरण हुआ था। इनके राज में 35 से 40 हजार अपहरण हुए। रोते-बिलखते मां बाप से RJD को कोई फर्क नहीं पड़ता था।

NSIT
Nsmch