LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: घोषणापत्र नहीं...रेट लिस्ट है, पीएम मोदी का महागठबंधन के वादों पर बड़ा हमला, बताया राहुल-तेजस्वी का मकसद

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर उन्होंने इस दौरान राजद-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने लालू राज के जंगलराज का भी उल्लेख किया। उन्होंने दो बड़ी घटनाओं को जिक्र किया...

पीएम मोदी
पीएम मोदी का बड़ा हमला - फोटो : social media

Bihar Election 2025:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर है। पीएम मोदी बिहार में दो बड़ी सभाओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने पहले मुजफ्फरपुर में सभा को संबोधित किया। जिसके बाद छपरा पहुंचे। छपरा में पीएम मोदी ने राजद-कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाला। उन्होंने राजद-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, लालटेन वाले हों, पंजे वाले हों या उनके इंडी गठबंधन के साथी ये लोग कैसे बिहार और बिहारियों का अपमान करने में लगे हैं। पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने ऐसा खुला ऐलान किया कि वो बिहार के लोगों को अपने राज्य पंजाब में घुसने नहीं देंगे। उस वक्त मंच पर गांधी परिवार की एक बेटी जो आजकल संसद में बैठती है वो भी मौजूद थी। 

बिहारियों को गाली देते हैं कांग्रेस नेता 

उन्होंने आगे कहा कि, तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस के नेता बिहारियों को गालियां देते हैं। तमिलनाडु में डीएमके के नेता बिहारियों को प्रताड़ित करते हैं। इस बार के चुनाव में तो इन्होंने सारी हदें पार कर दी है। जिन लोगों ने बिहार को गालियां दीं, उन्हें कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए बुलाया। ये सोची-समझी साजिश के तहत हो रहा है।

राजद को नुकसान पहुंचाना चाहती है कांग्रेस

पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस चाहती है कि राजद का चुनाव में नुकसान हो, इसलिए उन्हें प्रचार के लिए बुला रही है। ये एक उदाहरण है कि कांग्रेस-राजद की लड़ाई कितनी बड़ी होती जा रही है। राजद-कांग्रेस वालों ने घुसपैठियों को बचाने में पूरी ताकत लगा दी है। इन लोगों को राम मंदिर के निर्माण से भी दिक्कत है। आपने कभी राजद और कांग्रेस वालों को राम मंदिर जाते देखा है क्या? इन्हें डर है कि वो राम के दर्शन कर लेंगे तो उनके वोट बैंक नाराज हो जाएंगे। 

घोषणा पत्र नहीं रेट लिस्ट 

उन्होंने कहा कि, जो लोग आस्था का सम्मान नहीं कर सकते वो आपका भला नहीं कर सकते। कल ही राजद-कांग्रेस वालों ने छठ मइया का अपमान किया। PM मोदी ने कहा कि 'जंगलराज के नेता आपको लगातार गुमराह कर रहे हैं, आपको लालच दे रहे हैं। आरजेडी का घोषणापत्र, कांग्रेस का घोषणापत्र, घोषणापत्र नहीं है। उन्होंने अपनी रेट लिस्ट बता दी है। उनकी हर घोषणा के पीछे असली मकसद जबरन वसूली, फिरौती, लूट, भ्रष्टाचार, ये सब है।' 

NSIT
Nsmch