LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Election 2025: राजद-कांग्रेस के लिए छठी मइया का पूजा ड्रामा है, नौटंकी है....पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर में विपक्ष पर बोला बड़ा हमला

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी के बीच पीएम मोदी बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा को लेकर राहुल गांधी के बयान पर बड़ा पलटवार किया...

पीएम मोदी
पीएम मोदी का पलटवार - फोटो : News4nation

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में हैं। मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने चुनावी सभा में राजद-कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला है। पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छठी मइया को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने बीते दिन कहा था कि पीएम मोदी छठी मइया के पूजा का  ड्रामा करते हैं। वहीं आज पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर जबरदस्त हमला बोला है। 

छठ मइया की पूजा हमारी सांझी विरासत

उन्होंने कहा कि, छठ के बाद मैं पहली बार बिहार आया हूं। देश-दुनिया में छठ मनाई जाती है। छठ के गीत सुनकर हम भाव विभोर हो जाते हैं। छठी मइया की पूजा में मां की भक्ति है। समता, ममता और सामाजिक समरसता है। छठी मइया की पूजा ये हमारी सांझी विरासत का उत्सव भी है, इसलिए हमारी सरकार का प्रयास है कि दुनिया भी इन खुशियों से सीखें। हम छठ महापर्व को यूनेस्को की लिस्ट में दर्ज करवाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे सभी बिहारियों को गर्व महसूस होगा।

Diarch GO

छठ पूजा के गायकों को करेंगे सम्मानित 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, छठ महापर्व में गीतों की जो परंपरा है ये एक पीढ़ी को दूसरी पीढ़ी से जोड़ती है। पीएम मोदी ने कहा कि छठ की गीत जो आपको पसंद है हमें उसकी जानकारी दीजिए हम जिन्होंने उन गाने को लिखा है जिन्होंने उन गाने को गाया है उन्हें सम्मानित करेंगे। हम पूरे देश में विभिन्न कलाकारों द्वारा छठ पूजा के गीतों की स्पर्धा करने वाले हैं। छठ के पहले इसे करेंगे ताकि नए-नए गीत निकलकर आए।

कांग्रेस-राजद ने किया छठी मइया का अपमान 

आपका बेटा छठ मइया की जयकार दुनिया में कराने में लगा है। दूसरी तरफ कांग्रेस-राजद के लोग छठी मइया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई कभी भी वोट पाने के लिए छठी मइया का अपमान कर सकता है क्या। क्या इस अपमान को देश सहन करेगा। क्या जो मेरी माताएं निर्जला उपवास करतीं हैं, वो अपमान सहेंगी क्या? पीएम मोदी ने कहा कि छठी मइया के भक्त बरसों बरसों तक इस अपमान को कभी नहीं भूलेंगे। 

NSIT
Nsmch

छठ पूजा को ड्रामा बता रहा विपक्ष

पीएम मोदी ने कहा कि, एक तरफ आपका बेटा छठ मइया की जयकार दुनिया में कराने में लगा है। दूसरी तरफ कांग्रेस-राजद के लोग छठी मइया का अपमान कर रहे हैं। ये लोग छठ पूजा को ड्रामा बता रहे हैं। नौटंकी बता रहे हैं.. छठ पूजा को गाली दे रहे हैं। क्या बिहार की माताएं बहनें छठी मइया का ये अपमान बर्दाश्त करेगी। साथियों ये हर उस व्यक्ति का अपमान है जो छठी मइया में श्रद्धा रखता है। छठ पूजा के इस अपमान को बिहार चुनाव नहीं आने वाले सैकड़ों साल तक भूलने वाला नहीं है। मैं छठी मइया की भक्ति को समझता हूं। इसलिए कहता हूं सैकड़ों साल तक छठी मइया की भक्ति करने वाला नहीं भूल सकता है।