LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: पीएम मोदी अमित शाह एक ही दिन बिहार में भरेंगे हुंकार, इन विधानसभा क्षेत्रों में होगी जनसभा

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह एक साथ बिहार में चुनावी हुंकार भरेंगे। 24 अक्टूबर को दोनों नेता बिहार में होंगे। दोनों का कार्यक्रम तय है। पीएम मोदी चुनावी की घोषणा के बाद पहली बार बिहार आ रहे हैं...

पीएम मोदी अमित शाह
पीएम मोदी और अमित शाह भरेंगे हुंकार - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब सभी पार्टी चुनावी प्रचार-प्रसार में जुट गई है। प्रदेश में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई दिग्गज नेता चुनावी हुंकार भरने आएंगे। इसी कड़ी में 24 अक्टूबर को बिहार बीजेपी के दो वरिष्ठ नेता चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं। एक ओर पीएम मोदी चुनावी हुंकार भरेंगे तो दूसरी ओर गृह मंत्री अमित शाह चुनावी शंखनाद करेंगे। जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समस्तीपुर और बेगूसराय में बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीवान और बक्सर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी की रैलियां

प्रधानमंत्री मोदी अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत कर्पूरी ठाकुर की धरती से करेंगे। 24 अक्टूबर को समस्तीपुर और बेगूसराय में वे जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी बिहार की जनता से एनडीए के उम्मीदवारों के समर्थन की अपील कर सकते हैं और विपक्ष को भी कड़ा संदेश दे सकते हैं। मालूम हो कि अक्टूबर महीने में पीएम मोदी दो बार बिहार दौरे पर आएंगे। 24 अक्टूबर के बाद उनका दूसरा दौरा 30 अक्टूबर को प्रस्तावित है, जिसमें वे मुजफ्फरपुर और छपरा में बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे।

अमित शाह की रैलियां

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी 24 अक्टूबर को सीवान और बक्सर में चुनावी जनसभा करेंगे। इससे पहले अमित शाह 16 से 18 अक्टूबर तक तीन दिनों के लिए बिहार दौरे पर थे और इस दौरान उन्होंने तरैया, छपरा में चुनावी रैली की थी। एक हफ्ते में दूसरी बार अमित शाह बिहार दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह और पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर बिहार बीजेपी ने तैयारी पूरी कर ली है। 

महागठबंधन भी पूरी तैयारी में

पीएम मोदी और अमित शाह की रैलियों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। हालांकि, महागठबंधन भी पूरी तैयारी में है। 23 अक्टूबर को पटना में महागठबंधन के शीर्ष नेताओं की प्रेस कांफ्रेंस होने वाली है, इसके बाद सहयोगी दल चुनाव प्रचार में सक्रिय होंगे। 24 अक्टूबर का दिन बिहार की सियासत के लिए विशेष माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार बिहार चुनाव के एलान के बाद प्रधानमंत्री मोदी राज्य की धरती पर पहुंचेंगे।

NSIT
Nsmch