LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: बिहार में आज गरजेंगे पीएम मोदी, दो बड़ी चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, एनडीए उम्मीदवारों के लिए मांगेंगे वोट

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार आने वाले हैं। पीएम मोदी मुजफ्फरपुर और छपरा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं पीएम मोदी एक बार फिर 2 नवंबर को बिहार आएंगे। पटना में रोड शो करेंगे।

पीएम मोदी
पीएम मोदी आज आएंगे बिहार - फोटो : News4nation

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। चुनाव प्रचार को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। बीजेपी, जदयू सहित तमाम दलों के वरिष्ठ नेता बिहार में दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में दो बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे। पहली सभा मुजफ्फरपुर में और दूसरी छपरा में आयोजित की जाएगी। यह प्रधानमंत्री की इस चुनावी दौरे की तीसरी और चौथी जनसभा होगी। इससे पहले वे 24 अक्टूबर को समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभाएं कर चुके हैं।

2 नवंबर को फिर आएंगे पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री मोदी इन सभाओं में एनडीए के उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन मांगेंगे। सभाओं में एनडीए के सभी घटक दलों भाजपा, जदयू, हम और एलजेपी(रा) के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। स्थानीय प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों स्थानों पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं प्रधानमंत्री 2 नवंबर को एक बार फिर बिहार आएंगे। जहां वे आरा और नवादा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पटना में उनका भव्य रोड शो भी प्रस्तावित है।

24 विधानसभा सीटों के उम्मीदवार के लिए मांगेंगे वोट 

भाजपा ने बुधवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री के दौरे की अंतिम तैयारियों की समीक्षा की। पार्टी ने निर्णय लिया है कि सारण प्रमंडल में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री की छपरा रैली में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी सारण प्रमंडल की 24 विधानसभा सीटों के एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में यह सभा करेंगे।

100 से अधिक डिजिटल प्रसारण 

पार्टी की ओर से इस जनसभा का 100 से अधिक स्थानों पर लाइव डिजिटल प्रसारण भी किया जाएगा ताकि अधिकतम लोग प्रधानमंत्री का संबोधन सुन सकें। भाजपा नेताओं के अनुसार, पार्टी ने इस रैली को ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। बिहार की जनता प्रधानमंत्री के नेतृत्व में फिर से स्थिर और विकासोन्मुख सरकार चाहती है।

NSIT
Nsmch