LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: पीएम मोदी कल पटना में करेंगे रोड शो, 10 जगह बनाए गए वेलकम प्वाइंट, प्रधानमंत्री पर होगी फूलों की बारिश, जानिए रुट

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 2 नवंबर को पटना में रोड शो करेंगे। पहले चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी पटना में रोड शो करेंगे। उनके रोड शो को लेकर सभी तैयारी पूरी हो गई है।

पीएम मोदी
पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : social media

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 नवंबर को राजधानी पटना में एक भव्य रोड शो करने जा रहे हैं। यह रोड शो करीब 2.8 किलोमीटर लंबा होगा। जिसे बीजेपी ने अपने राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा है। पार्टी के मुताबिक, यह कार्यक्रम पटना की 14 विधानसभा सीटों को साधने की रणनीति का अहम हिस्सा है। रोड शो शाम 5 बजे से कदमकुआं के दिनकर चौक से शुरू होगा और गांधी मैदान स्थित उद्योग भवन पर समाप्त होगा। पूरे रास्ते में 10 स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां प्रधानमंत्री का फूलों की वर्षा, ढोल-नगाड़ों, और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वागत किया जाएगा।

लाखों की भीड़ जुटाने की तैयारी

कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए बीजेपी ने लाखों लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा है। पार्टी के महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और जिला इकाइयों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। महिला मोर्चा की टीम को महिलाओं की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

इन रास्तों से गुजरेगा पीएम मोदी का रोड शो 

पीएम मोदी का रोड शो दिनकर चौराहा से शुरु होगा। जो नाला रोड होते हुए ठाकुरबाड़ी रोड, बारी पथ, बाकरगंज होते हुए उद्योग भवन गांधी मैदान तक पहुंचेगा। इस दौरान भारी संख्या में समर्थक पीएम मोदी का भव्य स्वागत करेंगे।   

भगवा रंग में रंगेगा पूरा पटना

रोड शो की तैयारी को लेकर पटना जिला इकाई को मुख्य जिम्मेदारी दी गई है। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को कार्यक्रम संचालन का दायित्व सौंपा गया है। पूरे मार्ग को भगवा रंग में रंगने की तैयारी है। जगह-जगह होर्डिंग, बैनर, और पीएम मोदी के विशाल कटआउट लगाए जा रहे हैं। सड़कों पर फूलों की सजावट और लाइटिंग की जाएगी।

NSIT
Nsmch

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर पटना पुलिस ने तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। 5000 से अधिक पुलिसकर्मी, सीसीटीवी कैमरे, और ड्रोन निगरानी के जरिए पूरे मार्ग पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बहुमंजिला इमारतों पर भी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

चुनावी संदेश देने की रणनीति

बीजेपी इस रोड शो को सिर्फ जनसंपर्क नहीं बल्कि चुनावी रणनीति का हिस्सा मान रही है। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम के जरिए राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में विकास और स्थिरता के संदेश को पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

पिछली बार भी ऐतिहासिक रहा था मोदी का रोड शो

लोकसभा चुनाव के दौरान भी पीएम मोदी ने पटना में रोड शो किया था, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी थी। अब विधानसभा चुनाव से पहले होने वाला यह रोड शो ‘मिशन बिहार’ की औपचारिक शुरुआत माना जा रहा है। पिछली बार पीएम ने 6 किमी लंबा, 72 मिनट का रोड शो किया था, जिसमें उन्होंने गाड़ी से ही जनता का अभिवादन किया था। इस बार भी बीजेपी को उम्मीद है कि पीएम मोदी का यह मेगा रोड शो बिहार की सियासत में नया माहौल बनाएगा और एनडीए के पक्ष में जनता का समर्थन और मजबूत होगा।