LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: दूसरे चरण की वोटिंग में सियासी बवाल! जहानाबाद में भीषण झड़प, अररिया में हाथापाई, गया में धांधली के आरोप से गरमाया चुनावी माहौल

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: कई इलाकों से तनाव, भिड़ंत और धांधली के गंभीर आरोप सामने आए हैं। जहानाबाद, अररिया और गया तीनों जिलों में चुनावी तापमान अचानक बढ़ गया।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: दूसरे चरण की वोटिंग में सियास
दूसरे चरण की वोटिंग में सियासी बवाल!- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में आज 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान जारी है। अधिकांश जगह मतदान शांतिपूर्ण बताया जा रहा है, लेकिन कई इलाकों से तनाव, भिड़ंत और धांधली के गंभीर आरोप सामने आए हैं। जहानाबाद, अररिया और गया  तीनों जिलों में चुनावी तापमान अचानक बढ़ गया।

जहानाबाद जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र के हरदासपुर गांव स्थित बूथ संख्या 220 पर दोपहर 12 बजे भीषण भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि बीजेपी और कांग्रेस समर्थक आमने-सामने आ गए।कुछ ही पलों में विवाद मारपीट में बदल गया, लाठियां चलीं और पत्थरबाज़ी तक की नौबत आई। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों गुटों के 2-2 लोगों के सिर फट गए हैं। पुलिस ने दौड़कर माहौल शांत कराया है।घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है।प्रशासन का दावा है कि हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन गांव में तनाव बरकरार है और बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

घोसी में सियासी लड़ाई दिलचस्प है, JDU के ऋतुराज कुमार बनाम CPI(ML)L के राम बलि सिंह यादव है।

अररिया में कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों में धक्का-मुक्की और मारपीट की खबर है। अररिया के एक पोलिंग बूथ पर भी हालात बिगड़ गए। कांग्रेस समर्थकों का आरोप है कि  बीजेपी वालों ने मारपीट की है। दूसरी तरफ बीजेपी का दावा है कि कांग्रेस ने पहले हमला किया।पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया, लेकिन विवाद को लेकर माहौल गर्म है।

गया में धांधली के गंभीर आरोप  लगा कर RJD ने  हंगामा किया। सोशल मीडिया पर RJD ने बड़ा आरोप लगाया है कि बूथ नंबर 60 (इमामगंज विधानसभा, जिला गया) प्रीसाइडिंग ऑफिसर खुद मतदान कम्पार्टमेंट में जाकर वोटरों के बदले बटन दबा रहे हैं।जीविका से जुड़ी अंतरा और मीना नाम की महिलाओं पर आरोप है कि विकलांग, बुजुर्ग और महिलाओं की मदद के बहाने वे अंदर तक जा रही हैं और कड़ाही के निशान पर वोट डालने का दबाव बना रही हैं।RJD ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है और चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है।

NSIT
Nsmch

प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में मतदान सामान्य है, फिर भी लगातार हिंसा, बहिष्कार और धांधली के आरोप चुनावी माहौल को भारी बना रहे हैं।चुनाव आयोग ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा और नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

दूसरे चरण की वोटिंग से साफ है कि बिहार में सत्ता की जंग बेहद कड़ी है, और मतदान केंद्र अब सिर्फ लोकशाही का मैदान नहीं, बल्कि सियासी टकराहट का अखाड़ा भी बनते जा रहे हैं।